Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

प्रेस विज्ञप्ति 419, दिनांक 02.06.2026 किशनगंज सदर अस्पताल में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष निगरानी और उपचार की व्यवस्था किशनगंज, 02 जून। गर्भावस्था के दौरान मां और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए नियमित जांच बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। कई बार कुछ गंभीर बीमारियां बिना स्पष्ट लक्षणों के धीरे-धीरे विकसित होती हैं और प्रसव के समय जानलेवा स्थिति पैदा कर देती हैं। ऐसी ही एक गंभीर समस्या है प्री-एक्लेंपसिया, जिसे विशेषज्ञ गर्भावस्था का "साइलेंट किलर" मानते हैं। समय पर पहचान और उपचार नहीं मिलने पर यह बीमारी मां और शिशु दोनों के जीवन को खतरे में डाल सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित प्रसव पूर्व जांच के माध्यम से इसकी पहचान कर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित किया जा सकता है। मातृ मृत्यु का तीसरा बड़ा कारण है प्री-एक्लेंपसिया सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने बताया कि मातृ मृत्यु के प्रमुख कारणों में प्री-एक्लेंपसिया एक गंभीर चुनौती है। विभिन्न चिकित्सा अध्ययनों के अनुसार अत्यधिक रक्तस्राव और संक्रमण के बाद मातृ मृत्यु का तीसरा बड़ा कारण प्री-एक्लेंपसिया है। यह ऐसी स्थिति है जिसमें गर्भवती महिला का रक्तचाप असामान्य रूप से बढ़ जाता है और शरीर के विभिन्न अंग प्रभावित होने लगते हैं। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान और उपचार से अधिकांश मामलों में गंभीर जटिलताओं को रोका जा सकता है। प्रेग्नेंसी में ‘साइलेंट किलर’ की तरह करता है हमला सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अनवर हुसैन ने कहा कि प्री-एक्लेंपसिया की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि शुरुआती चरण में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते। कई गर्भवती महिलाओं को तब तक इसकी जानकारी नहीं मिलती जब तक नियमित जांच में रक्तचाप बढ़ा हुआ नहीं पाया जाता। यही कारण है कि इसे "साइलेंट किलर" कहा जाता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गर्भवती महिला को कम से कम चार प्रसव पूर्व जांच अवश्य करानी चाहिए, ताकि उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान समय रहते हो सके। 20 सप्ताह के बाद दिख सकते हैं चेतावनी संकेत महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रिजवाना तबस्सुम ने बताया कि गर्भावस्था के 20वें सप्ताह के बाद यदि रक्तचाप बढ़ जाए और पेशाब में प्रोटीन की मात्रा मिलने लगे तो यह प्री-एक्लेंपसिया का संकेत हो सकता है। इसके अलावा हाथ, पैर और चेहरे पर अत्यधिक सूजन, लगातार सिरदर्द, आंखों के सामने धुंधलापन, चमक दिखाई देना, बेचैनी और पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन संकेतों को सामान्य गर्भावस्था की समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। प्री-एक्लेंपसिया से एक्लेंपसिया और कोमा तक का खतरा डॉ. रिजवाना तबस्सुम ने बताया कि यदि प्री-एक्लेंपसिया का समय पर इलाज नहीं कराया जाए तो यह एक्लेंपसिया में बदल सकता है। इस अवस्था में गर्भवती महिला को दौरे पड़ने लगते हैं, मस्तिष्क, किडनी और लीवर प्रभावित हो सकते हैं तथा कोमा जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कई मामलों में समय पर उपचार नहीं मिलने पर मां और गर्भस्थ शिशु दोनों की मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी चेतावनी संकेत के दिखते ही तुरंत अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। सदर अस्पताल में उपलब्ध हैं विशेष जांच और उपचार सुविधाएं सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अनवर हुसैन ने बताया कि सदर अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए नियमित रक्तचाप जांच, हीमोग्लोबिन, शुगर, थायरॉयड, एचआईवी, हेपेटाइटिस सहित अन्य आवश्यक जांचों की सुविधा उपलब्ध है। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष पहचान कर उनकी लगातार निगरानी की जाती है। आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में भर्ती कर उपचार और सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था भी की जाती है। अस्पताल में आपातकालीन प्रसूति सेवाएं भी चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं। नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली है सबसे बड़ा बचाव महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रिजवाना तबस्सुम ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नमक का सीमित सेवन करने, तनाव से दूर रहने, पर्याप्त आराम करने और चिकित्सक द्वारा बताई गई दवाओं का नियमित सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार प्रसव पूर्व जांच कराना प्रत्येक महिला के लिए आवश्यक है। नियमित जांच और समय पर उपचार ही प्री-एक्लेंपसिया जैसी गंभीर समस्या से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है तथा सुरक्षित मातृत्व की मजबूत आधारशिला भी। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #Kishanganj #DM #allflowers District Kishanganj Bihar Health Department Bihar Education Department

MORE NEWS

अररिया जिला अन्तर्गत आज 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस पर परमान नदी के किनारे त्रिशूलिया घाट स्थित डॉल्फिन व्यू प्वाइंट से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्रकृति के मनोरम दृश्य का अवलोकन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी विनोद दूहन द्वारा परमान नदी के किनारे त्रिसुलिया घाट स्थित डॉल्फिन व्यू प्वाइंट से पर्यावरण संरक्षण का संदेश एवं प्रकृति के मनोरम दृश्य का अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रकृति और मानव जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि परमान नदी के किनारे स्थित त्रिसुलिया घाट का डॉल्फिन व्यू प्वाइंट प्राकृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसे विकसित करने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।उन्होंने लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

वहीं उप विकास आयुक्त, अररिया श्रीमती रोजी कुमारी द्वारा त्रिसुलिया घाट स्थित परमान नदी के किनारे 'बाबा खरगेश्वर नाथ सह मां खरगेश्वरी मोक्ष धाम' के समक्ष वृक्षारोपण किया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के सभी पंचायतों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम है, बल्कि यह जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की आधिकारिक थीम "Inspired by Nature. For Climate. For Our Future." यह थीम हमें सिखाती है कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान से लड़ने के रास्ते हमें प्रकृति से ही सीखने होंगे।इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना  और लोगों को प्रकृति की रक्षा के लिए प्रेरित करना है

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, अररिया, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अररिया, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अररिया, सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, अररिया सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे 
#viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #allflowers 
Bihar Education Department 
Bihar Health Department 
जिला अररिया BIHAR

अररिया जिला अन्तर्गत आज 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस पर परमान नदी के किनारे त्रिशूलिया घाट स्थित डॉल्फिन व्यू प्वाइंट से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्रकृति के मनोरम दृश्य का अवलोकन विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी विनोद दूहन द्वारा परमान नदी के किनारे त्रिसुलिया घाट स्थित डॉल्फिन व्यू प्वाइंट से पर्यावरण संरक्षण का संदेश एवं प्रकृति के मनोरम दृश्य का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रकृति और मानव जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि परमान नदी के किनारे स्थित त्रिसुलिया घाट का डॉल्फिन व्यू प्वाइंट प्राकृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसे विकसित करने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।उन्होंने लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। वहीं उप विकास आयुक्त, अररिया श्रीमती रोजी कुमारी द्वारा त्रिसुलिया घाट स्थित परमान नदी के किनारे 'बाबा खरगेश्वर नाथ सह मां खरगेश्वरी मोक्ष धाम' के समक्ष वृक्षारोपण किया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के सभी पंचायतों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम है, बल्कि यह जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की आधिकारिक थीम "Inspired by Nature. For Climate. For Our Future." यह थीम हमें सिखाती है कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान से लड़ने के रास्ते हमें प्रकृति से ही सीखने होंगे।इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना और लोगों को प्रकृति की रक्षा के लिए प्रेरित करना है कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, अररिया, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अररिया, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अररिया, सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, अररिया सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #allflowers Bihar Education Department Bihar Health Department जिला अररिया BIHAR

Terhagachh, Kishanganj | Jun 5, 2026

किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत आज दिनांक -05.06.2026 को फतेपुर थाना पुलिस और 12वीं वाहिनी एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से क्षेत्र विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें उपस्थित रहे SSB अधिकारी और जवान और थानाध्यक्ष और पुलिस बल जवान 
#viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #allflowers #newyork #2026Goals #Kishanganj #DM #sp 
District Kishanganj 
Kishanganj Police

किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत आज दिनांक -05.06.2026 को फतेपुर थाना पुलिस और 12वीं वाहिनी एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से क्षेत्र विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें उपस्थित रहे SSB अधिकारी और जवान और थानाध्यक्ष और पुलिस बल जवान #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #allflowers #newyork #2026Goals #Kishanganj #DM #sp District Kishanganj Kishanganj Police

Terhagachh, Kishanganj | Jun 5, 2026

किशनगंज 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और नेपाल APF जवानों ने सीमा पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत आज दिनांक-05/06/2026 रोज शुक्रवार को ई"समवाय माफ़ीटोला के सीमा चौकी फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय बोर्डर पर वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया  l इस कार्यक्रम में "ई"-समवाय माफीटोला के समवाय प्रभारी निरीक्षक-राज कुमार और सीमा चौकी के फतेहपुर के कमांडर-उप० निरिक्षक-अदाहरी लोसा एवं नेपाल APF के  उप-अधीक्षक किशोर कुमार श्रेष्ठा+05 उपस्थिति में दोनों देशों के जवानों के साथ वृक्षारोपण किया गया और हर्षोल्लास के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया और जानकारी अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना,
SSB - Stuttgarter Straßenbahnen AG SSB Heart And Multispeciality Hospital Sashastra Seema Bal - SSB SSB Online Taiyari SSB Academy SSBCrack District Kishanganj Kishanganj Police Bihar Police 
#Kishanganj 
#DM 
#sp

किशनगंज 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और नेपाल APF जवानों ने सीमा पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत आज दिनांक-05/06/2026 रोज शुक्रवार को ई"समवाय माफ़ीटोला के सीमा चौकी फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय बोर्डर पर वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया l इस कार्यक्रम में "ई"-समवाय माफीटोला के समवाय प्रभारी निरीक्षक-राज कुमार और सीमा चौकी के फतेहपुर के कमांडर-उप० निरिक्षक-अदाहरी लोसा एवं नेपाल APF के उप-अधीक्षक किशोर कुमार श्रेष्ठा+05 उपस्थिति में दोनों देशों के जवानों के साथ वृक्षारोपण किया गया और हर्षोल्लास के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया और जानकारी अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना, SSB - Stuttgarter Straßenbahnen AG SSB Heart And Multispeciality Hospital Sashastra Seema Bal - SSB SSB Online Taiyari SSB Academy SSBCrack District Kishanganj Kishanganj Police Bihar Police #Kishanganj #DM #sp

Terhagachh, Kishanganj | Jun 5, 2026

किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 05-06-2026 को पर्यावरण के साथ सामंजस्य से ही मानव जीवन सुरक्षित रह सकता है। टिकाऊ और सतत् विकास की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण - संवर्धन से ही मानव जीवन की सुरक्षा संभव है। इन्हीं बातों को ध्यान में रख कर शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में किशनगंज की जीविका दीदियों ने पौधरोपण कर अपना योगदान दिया।  इस अवसर पर जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक अनुराधा चंद्रा ने जीविका दीदियों के साथ मिलकर सामूहिक रूप से पौधरोपण किया। इस मौके पर डीपीएम जीविका अनुराधा चंद्रा ने जीविका दीदियों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। नियमित पौधारोपण कर अपने परिवेश को हरा भरा बनाने का संदेश दिया। जिला भर में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों ने पौधरोपण किया। जीविका स्वयं सहायता समूह , ग्राम संगठन , संकुल संघ के माध्यम से सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किय गए। इस मौके पर जीविका सामूहिक संगठनों में जीविका दीदियों को पर्यावरण संरक्षण संकल्प भी दिलवाया गया । पर्यावरण सुरक्षा संकल्प में जीविका दीदियों ने पर्यावरण को संरक्षित और संवर्धन का संकल्प लिया । दीदियों ने पर्यावरण को साझा सम्पति है बताते हुए इसके संरक्षण की जिम्मेदारी ली । मिट्टी, जल एवं वायु को प्रदूषण से बचाने और अपने व्यवहार में सभी प्रकार के प्रदूषण से बेचने के उपायों पर चर्चा की । इस अवसर पर जीविका दीदियों ने हरे पेड़ नहीं काटने का संकल्प लिया . साथ ही प्रत्येक वर्ष कम से कम दस पौधा लगाने का संकल्प लिया . पौधे की सुरक्षा और उससे सिंचित करने का भी संकल्प लिया . जीविका दीदियों ने इस अवसर पर समूह, ग्राम संगठन, संकुल स्तरीय संघ एवं आस पास के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का भी संकल्प लिया. जीविका के सामाजिक विकास प्रबंधक गिरीश कुमार दास ने बताया कि जल–जीवन-हरियाली अभियान के तहत किशनगंज में जीविका दीदियों द्वारा वित्तीय वर्ष (2025–26) में एक लाख, 50 हजार पौधे लगाए गए हैं. इस वित्तीय वर्ष में भी लगभग 1 लाख 40 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें मुख्य रूप से फलदार वृक्ष (आम, जामुन, अमरूद, कटहल ), महोगनी, सीरिस, कदम, अर्जुन इत्यादि के पौधे जीविका दीदियों ने लगाए हैं. जीविका दीदियों को पौधरोपण के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. ताकि सुरक्षित तरीका को अपना कर पौधे लगाए जा सके. पौधरोपण के लिए दीदियों को स्थल चयन, गड्ढा खोदना, पौधे की रोपाई, सिंचाई, पौधे का रख–रखाव, सुरक्षा, बाड़ लगाने इत्यादि का प्रशिक्षण भी दिया गया है. जिससे न सिर्फ अच्छे से पौधों की रोपाई हो सके बल्कि उसकी सुरक्षा भी हो. तभी यह अभियान सफल हो सकेगा. किशनगंज जिला के सभी प्रखंड (सातों) में पौधरोपण का यह कार्य चल रहा है। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #Kishanganj #DM #sp #allflowers

किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 05-06-2026 को पर्यावरण के साथ सामंजस्य से ही मानव जीवन सुरक्षित रह सकता है। टिकाऊ और सतत् विकास की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण - संवर्धन से ही मानव जीवन की सुरक्षा संभव है। इन्हीं बातों को ध्यान में रख कर शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में किशनगंज की जीविका दीदियों ने पौधरोपण कर अपना योगदान दिया। इस अवसर पर जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक अनुराधा चंद्रा ने जीविका दीदियों के साथ मिलकर सामूहिक रूप से पौधरोपण किया। इस मौके पर डीपीएम जीविका अनुराधा चंद्रा ने जीविका दीदियों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। नियमित पौधारोपण कर अपने परिवेश को हरा भरा बनाने का संदेश दिया। जिला भर में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों ने पौधरोपण किया। जीविका स्वयं सहायता समूह , ग्राम संगठन , संकुल संघ के माध्यम से सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किय गए। इस मौके पर जीविका सामूहिक संगठनों में जीविका दीदियों को पर्यावरण संरक्षण संकल्प भी दिलवाया गया । पर्यावरण सुरक्षा संकल्प में जीविका दीदियों ने पर्यावरण को संरक्षित और संवर्धन का संकल्प लिया । दीदियों ने पर्यावरण को साझा सम्पति है बताते हुए इसके संरक्षण की जिम्मेदारी ली । मिट्टी, जल एवं वायु को प्रदूषण से बचाने और अपने व्यवहार में सभी प्रकार के प्रदूषण से बेचने के उपायों पर चर्चा की । इस अवसर पर जीविका दीदियों ने हरे पेड़ नहीं काटने का संकल्प लिया . साथ ही प्रत्येक वर्ष कम से कम दस पौधा लगाने का संकल्प लिया . पौधे की सुरक्षा और उससे सिंचित करने का भी संकल्प लिया . जीविका दीदियों ने इस अवसर पर समूह, ग्राम संगठन, संकुल स्तरीय संघ एवं आस पास के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का भी संकल्प लिया. जीविका के सामाजिक विकास प्रबंधक गिरीश कुमार दास ने बताया कि जल–जीवन-हरियाली अभियान के तहत किशनगंज में जीविका दीदियों द्वारा वित्तीय वर्ष (2025–26) में एक लाख, 50 हजार पौधे लगाए गए हैं. इस वित्तीय वर्ष में भी लगभग 1 लाख 40 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें मुख्य रूप से फलदार वृक्ष (आम, जामुन, अमरूद, कटहल ), महोगनी, सीरिस, कदम, अर्जुन इत्यादि के पौधे जीविका दीदियों ने लगाए हैं. जीविका दीदियों को पौधरोपण के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. ताकि सुरक्षित तरीका को अपना कर पौधे लगाए जा सके. पौधरोपण के लिए दीदियों को स्थल चयन, गड्ढा खोदना, पौधे की रोपाई, सिंचाई, पौधे का रख–रखाव, सुरक्षा, बाड़ लगाने इत्यादि का प्रशिक्षण भी दिया गया है. जिससे न सिर्फ अच्छे से पौधों की रोपाई हो सके बल्कि उसकी सुरक्षा भी हो. तभी यह अभियान सफल हो सकेगा. किशनगंज जिला के सभी प्रखंड (सातों) में पौधरोपण का यह कार्य चल रहा है। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #Kishanganj #DM #sp #allflowers

Terhagachh, Kishanganj | Jun 5, 2026

किशनगंज जिला पुलिस कप्तान संतोष कुमार के द्वारा किशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवगंगा घाट डुमरिया भट्टा स्थित नदी के पानी में किशोरी का शव मिलने वाले घटनास्थल का किया गया सघन जाँच एवं निरीक्षण। जानकारी अनुसार पुलिस कप्तान द्वारा दिनांक 01.06. 2026 से 04.06.2026 तक सरकारी कार्य में दिल्ली प्रवास से दिनांक 04.06.2026 के अपराह्न में किशनगंज आने के बाद तत्क्षण घटनास्थल का साघन दौरा कर एवं घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में करीब 4 घंटे तक कैंम्प कर मामले की जांच करते हुए पुलिस पदाधिकारी को दिया गया आवश्यक निर्देश। साथ में घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान कांड के वादी/परिजन के द्वारा स्थानीय थाना के विरुद्ध पुलिस कप्तान को किए गए शिकायत पर पुलिस कप्तान के द्वारा मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 को प्राप्त शिकायत की गहराई से जांच करके लापरवाही वरतने वाले पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध शीघ्र जॉच प्रतिवेदन देने का दिया गया निर्देश। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #Kishanganj #DM #sp #allflowers 
Kishanganj Police 
Bihar Police

किशनगंज जिला पुलिस कप्तान संतोष कुमार के द्वारा किशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवगंगा घाट डुमरिया भट्टा स्थित नदी के पानी में किशोरी का शव मिलने वाले घटनास्थल का किया गया सघन जाँच एवं निरीक्षण। जानकारी अनुसार पुलिस कप्तान द्वारा दिनांक 01.06. 2026 से 04.06.2026 तक सरकारी कार्य में दिल्ली प्रवास से दिनांक 04.06.2026 के अपराह्न में किशनगंज आने के बाद तत्क्षण घटनास्थल का साघन दौरा कर एवं घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में करीब 4 घंटे तक कैंम्प कर मामले की जांच करते हुए पुलिस पदाधिकारी को दिया गया आवश्यक निर्देश। साथ में घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान कांड के वादी/परिजन के द्वारा स्थानीय थाना के विरुद्ध पुलिस कप्तान को किए गए शिकायत पर पुलिस कप्तान के द्वारा मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 को प्राप्त शिकायत की गहराई से जांच करके लापरवाही वरतने वाले पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध शीघ्र जॉच प्रतिवेदन देने का दिया गया निर्देश। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #Kishanganj #DM #sp #allflowers Kishanganj Police Bihar Police

Terhagachh, Kishanganj | Jun 5, 2026