
*सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते आज डिण्डौरी जिले के प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल*
माननीय सभापति, एससी/एसटी कल्याण संबंधी समिति, लोकसभा एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को डिण्डौरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 9:30 बजे मण्डला से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत पखरवारा, जनपद पंचायत डिण्डौरी पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यालय डिण्डौरी पहुंचकर बैठक में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2 बजे वे घानाघाट पहुंचेंगे तथा यहां सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद श्री कुलस्ते दोपहर 2:30 बजे घानाघाट से मडियारास के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां अपराह्न 3 बजे श्री कृष्णा परमार जी के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4 बजे अमरकंटक स्थित श्री यंत्र मंदिर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 7 बजे वहां पहुंचेंगे तथा शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरांत रात्रि 9 बजे अमरकंटक से मण्डला के लिए प्रस्थान कर रात्रि विश्राम करेंगे।
#FagganSinghKulaste #collectordiindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #Mandla #MPNews #LokSabha #CulturalProgram #Inauguration #TributeMeeting #ShriYantraTemple #PublicRepresentative #DindoriNews #JansamparkDindori