जालौन ब्रेकिंग न्यूज़: टप्पेबाजी और चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार!
रेंढ़र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के माल सहित ₹20,270 बरामद; अन्य आरोपियों की तलाश जारी।
जालौन
रेंढ़र थाना पुलिस ने चोरी और टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी और पेंडिल समेत कुल ₹20,270 का माल बरामद किया गया है।
मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश कठेरिया पुत्र सेवकराम निवासी रेंढ़ा और रघुवीर सिंह निवासी हमसपुर, थाना रेंढ़र के रूप में हुई है।
पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।
Fm News Jalaun | जिला ब्यूरो सोनू सिंह
#Jalaun #JalaunPolice #BreakingNews #RendharPolice #CrimeNews #Orai #Kalpi #Bundelkhand #UPPolice #FMNewsTV
Kalpi, Jalaun | Oct 16, 2026