
अपर जलपेहड़ विद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
जोगिंदर नगर/सुनील कुमार।
भाग कांगड़ा आंचल जोगिंदर नगर, संच जोगिंदर नगर के विद्यालय ग्राम अपर जलपेहड़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा के माध्यम से लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
इस अवसर पर संच प्रशिक्षक लता देवी, आचार्य श्रीमती क्रांति सूद सहित ग्राम पंचायत के अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने बच्चों को देश की संस्कृति, संस्कारों और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।
समारोह का समापन देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ। ग्रामीणों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के आचार्यों और संच का आभार व्यक्त किया।