क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी : गुरु शरण परमार
जोगिंदर नगर/उमेश कुमार
आज दिनांक 21-08-2026 को पहले दिन अनशन पर बैठे प्रतिनिधियों क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र जोगिंदर नगर (RCFC) बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष गुरु शरण परमार, जिला परिषद भड़वाड़ा कुशाल भारद्वाज, एक्स. सर्विसमैन लीग जोगिंदर नगर से रूप सिंह ठाकुर, रोटरी क्लब से अजय ठाकुर ने अपना एक दिवसीय अनशन पूरा किया और अपनी अनशन माला को अगले दिन के लिए बैठने वाले प्रतिनिधियों को पहना कर दूसरे दिन की शुरुआत की l दूसरे दिन पूर्व नगर परिषद, जोगिंदर नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर, सेवानिवृत ऐक्सीयन विद्युत विभाग कृपाल सिंह, एस. डी. ओ. ब्रिज गोपाल अवस्थी, सिख वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष दमनदीप सिंह ने अनशन का मोर्चा संभाला l चारों संघर्ष समिति के अनशनकारियों ने एक स्वर में कहा कि हम यह संस्थान जोगिंदर नगर से कहीं भी नहीं जाने देंगे l वहीं समिति अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने कल और आज अनशन पर बैठने वाले समाजसेवीयों का इस सहयोग के लिए धन्यवाद किया और समस्त जोगिंदर नगर वासियों का भी बढ़ चढ़ कर सहयोग का हाथ बढ़ाने के लिए आभार जताया और आगामी 25 अगस्त की रोष रैली में भी सब से रामलीला मैदान जोगिंदर नगर आने और इस मुहिम को धार देकर षड़यंत्रकारियों को आइना दिखाने में समिति का सहयोग करने की अपील की है l