आईटीआई जावद में प्रवेश का अंतिम अवसर 7 सितंबर तक
नीमच, 4 सितंबर 2026। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जावद में प्रशिक्षण सत्र 2026 के लिए रिक्त सीटों पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ राउंड के तहत सीधे प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ है। महानिदेशालय प्रशिक्षण,नई दिल्ली के दिशा-निर्देशानुसार प्रवेश की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 निर्धारित है। संस्था में कुल 17 रिक्त सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें COPA में 11, वेल्डर में 5 तथा मैकेनिक मोटर व्हीकल में 1 सीट शामिल है।
नवीन पंजीयन एवं प्रोफाइल त्रुटि सुधार के लिए ऑनलाइन पोर्टल सक्रिय है। च्वाइस फिलिंग 5 सितंबर को प्रातः 11 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थी एक आईटीआई के एक ट्रेड का चयन कर 50 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा कर च्वाइस लॉक कर सकेंगे।
आवंटन के बाद उसी दिन मूल प्रमाण-पत्र एवं दो-दो छायाप्रतियों के साथ आईटीआई जावद में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। संस्था परिसर में हेल्पडेस्क एवं काउंसलिंग सेंटर से तकनीकी सहायता भी उपलब्ध है।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Skill Development, Madhya Pradesh
#Employment
#Neemuch
#नीमच