#प्रधानमंत्री_आवास_योजना (शहरी) 2.0 से चिर्वनी सिक्लीगर का पक्के घर का सपना साकार
#विजयादशमी पर नवनिर्मित आवास में किया गृह प्रवेश
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में खुशियों की नई शुरुआत की जा रही है। इसी क्रम में नीमच नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 17 स्थित एकता कॉलोनी निवासी श्रीमती चिर्वनी सिक्लीगर, पति श्री मांगीलाल सिक्लीगर ने विजयादशमी के पावन अवसर पर अपने नवनिर्मित पक्के आवास में गृह प्रवेश किया।
वर्षों से अपने घर का सपना संजोए श्रीमती सिक्लीगर के परिवार के लिए यह अवसर विशेष खुशियां लेकर आया। पक्का आवास मिलने से परिवार को सुरक्षित आश्रय और सम्मानजनक जीवन की नई उम्मीद मिली है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का उद्देश्य पात्र शहरी परिवारों को आवास सुविधा उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। श्रीमती चिर्वनी सिक्लीगर ने पक्के आवास का सपना साकार होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
#neemuch #नीमच