
हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर पहुंचीं कैंची धाम, बाबा नीम करौली के दर पर टेका मत्था
भवाली। बाबा नीम करौली के जीवन और संदेश पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर शनिवार को परिवार के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचीं। उन्होंने बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर मंदिर में मत्था टेका और हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया।
कैंची धाम पहुंचने पर आश्रम प्रबंधन की ओर से अनुप्रिया नागर का स्वागत किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उनसे फिल्म हनुमान अंश को लेकर चर्चा की। अनुप्रिया ने फिल्म की सफलता को बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद बताया।
रिपोर्ट के अनुसार, अनुप्रिया नागर ने सबसे कम उम्र में प्रोड्यूसर के रूप में फिल्म से जुड़ने के अनुभव को भी बाबा का आशीर्वाद बताया। आश्रम प्रबंधन की ओर से उन्हें ‘हनुमान अंश’ के पार्ट-2 के निर्माण के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस दौरान फिल्म प्रोड्यूसर से मिलने के लिए प्रशंसकों की भी भीड़ जुटी। हनुमान अंश की सफलता के बाद अनुप्रिया का उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों का यह दौरा चर्चा में है। इससे एक दिन पहले उन्होंने हरिद्वार के दक्षिण काली मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर संतों से आशीर्वाद लिया था।
#HanumanAnsh #AnupriyaNagar #KainchiDham #NeemKaroliBaba #HanumanAnshMovie #Uttarakhand #Nainital #KainchiDhamNews #BollywoodNews #FilmProducer #AnupriyaNagarKainchiDham #NeemKaroliMaharaj #UttarakhandNews #NainitalNews #Kumaon #HimachalNews #TrendingNews #ViralNews