
*प्रेस नोट:- चित्रकूट पुलिस*
*दीपावली अमावस्या मेला में रामघाट पर होने वाले ड्रोन शो के दृष्टिगत बीडीडीएस टीम प्रयागराज एवं एलआईयू चित्रकूट टीम के साथ रामघाट, सीतापुर, में सघन चेकिंग अभियान*
आज दिनाँक 08.11.2026 को दीपावली अमावस्या मेला पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में उ0नि0 श्री शिवसागर तिवारी के नेतृत्व में बीडीडीएस टीम एवं एलआईयू टीम चित्रकूट द्वारा संयुक्त रूप से थाना कोतवाली कर्वी क्षेत्रान्तर्गत रामघाट, सीतापुर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के दौरान प्रमुख घाटों, मंदिर परिसरों, परिक्रमा मार्ग, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, होटलों, धर्मशालाओं एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की डॉग स्क्वायड की सहायता से सघन तलाशी ली जा रही है। एएस चेक टीम द्वारा विस्फोटक सामग्री एवं संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग की जा रही है तथा एलआईयू टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।
जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु चित्रकूट पुलिस द्वारा निरन्तर चेकिंग एवं सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।