
*थाना गौर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार - बस्ती*
जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 02 अक्टूबर 2026
*बस्ती।* थाना गौर पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त अब्दुल रहीम (24) पुत्र अब्दुल नजीर, निवासी हलुआ थाना गौर को उसके घर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना गौर में मु.अ.सं. 168/26 धारा 65(1), 352, 351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। थानाध्यक्ष अतुल अंजान के नेतृत्व में हे.का. महेंद्र प्रताप यादव, कां. प्रभात तिवारी और कां. शुभम वर्मा की टीम ने उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
*समाज में जागरूकता के लिए संदेश -*
1. अपने नाबालिग बच्चों को अकेले कहीं न भेजें और उनसे रोज बातचीत करें।
2. अगर बच्चा डरा-सहमा या चुप रहे तो उसे प्यार से समझकर कारण पूछें।
3. ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत 112 या 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर दें।
4. पॉक्सो एक्ट बहुत सख्त कानून है, इसमें दोषी को कड़ी सजा का प्रावधान है।
5. बेटियों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है, चुप न रहें, आवाज उठाएं।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 2, 2026