
किशनगंज जिला अन्तर्गत मुख्य सचिव, बिहार के द्वारा सूचित किया गया है कि जन शिकायतों के प्रभावी समाधान हेतु पंचायतवार 'सहयोग शिविर आयोजित किया जाना है। जन शिकायतों के सुलभ तरीके से प्राप्त कराने/करने तथा उसके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार 'सहयोग शिविर का आयोजन करने का निदेश प्राप्त है। इसी क्रम में सरकार के सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि "यदि उक्त प्रथम तृतीय मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित रहने की स्थिति में सहयोग शिविर का आयोजन अगले कार्य दिवस को निर्धारित स्थल पर किया जायेगा एवं साथ ही यह भी निदेश है कि सभी पंचायतों / नगर निकाय के सभी वार्डों का सहयोग शिविर से एक बार आच्छादित हो जाने के उपरांत उसी चक्रानुक्रम में पुनः सहयोग शिविर का आयोजन किया जाता रहेगा।
तदालोक में जिलाधिकारी नवीन कुमार द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि माह के प्रथम मंगलवार दिनांक 06.10.2026 को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन सुनिश्चित करेंगे ।
नामित पदाधिकारी/सहयोगी पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी को निदेश है कि वे पंचायतवार सहयोग शिविर के आयोजन के क्रम में प्राप्त होने वाले आवेदनों का संधारण एवं निराकरण हेतु निम्नरूपेण कार्रवाई सुनिश्चित करेंगेः-
1. आयोजन स्थल पर आमजनों को स-सम्मान बैठाने हेतु सभी व्यवस्था एवं अन्य अनुषंगी व्यवस्था समय पूर्व संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी से सम्बय स्थापित कर कराना सुनिश्चत करेंगे।
2. शिविर हेतु 30 दिन पूर्व से आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था की गयी है। तदालोक में शिविर हेतु आवेदनों की प्राप्ति प्रतिदिन की जानी है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहयोग शिविर के आयोजन के पूर्व चिन्हित स्थलों पर आवेदन प्राप्त करने हेतु अपने स्तर से कोषांग का गठन करते हुये प्राप्त होने वाले आवेदनों का विधिवत पंजी में संधारण कराना सुनिश्चित करेंगे एवं उसके निराकरण की कार्रवाई समयपूर्व करना सुनिश्चित करेंगे तथा तत्संबंधी प्रतिवेदन जिला स्तरीय गठित कोषांग को भी समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।
3. प्राप्त आवेदनों का निराकरण संबंधित अधिनियमों/योजनाओं के निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा, जिसकी लिखित सूचना शिविर में आवेदक को दी जायेगी।
4. शिविर में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों/शिकायतों को पंजीकृत किया जायेगा तथा शिविर संवाद समाधान पोर्टल का उपयोग करते हुये जन शिकायत निवारण आदि से संबंधित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
5. सभी सहयोग शिविर के दौरान अपर समाहर्ता (राजस्व), किशनगंज / अनुमंडल दंडाधिकारी, किशनगंज/भूमि सुधार उप समाहर्ता, किशनगंज एवं सभी अंचल अधिकारी अपने-अपने न्यायालय में लंबित एवं निष्पादित वादों/मामलों की सूची का प्रदर्शन करेंगे, जिससे उपस्थित लोगों को लंबित व निष्पादित मामलों की जानकारी सहज ढंग से उपलब्ध हो जाये। इसलिए अपर समाहर्ता (राजस्व), किशनगंज / अनुमंडल दंडाधिकारी, किशनगंज / भूमि सुधार उप समाहर्ता, किशनगंज एवं सभी अंचल अधिकारियों को निदेश है कि वे संबंधित पंचायत जहां सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है उक्त पंचायत में सहयोग शिविर आयोजन होने से पूर्व उस पंचायत से राजस्व संबंधित सभी न्यायिक एवं अन्य मामलों का नियमानुसार निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।
6. केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी शिविर में स्थानीय स्तर पर आम जनों को दी जाएगी।
7. सहयोग शिविर की अध्यक्षता करने वाले पदाधिकारियों को निदेश है कि वे शिविर की समाप्ति के बाद अधोहस्ताक्षरी को एक संक्षिप्त विवरण समर्पित करेंगे जिसमें आवेदकों/वादों के निष्पादन में संतोषजनककाम नहीं करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सूचना उपलब्ध करायेंगे जिसके आधार पर संबंधित पदाधिकारी/कर्मी पर समुचित कार्रवाई की जाएगी।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निदेश है कि वे निर्धारित पंचायतों में शिविर के आयोजन हेतु निर्धारित स्थलों पर सहयोग शिविर के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियों समय पूर्व करना सुनिश्चित करेंगे।
सभी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, किशनगंज जिला को निदेश है कि वे अपने-अपने प्रखंड अन्तर्गत दिनांक 06.10.2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर से पूर्व / सहयोग शिविर के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित करते हुये प्राप्त आवेदनों का निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे।
पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित, किशनगंज दिनांक 06.10.2026 को पंचायतवार आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के आयोजन हेतु अध्यक्ष के रूप में नामित पदाधिकारी/सहयोगी पदाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी के साथ आवश्यकतानुसार पुरूष/महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा किशनगंज प्रखंड अन्तर्गत महीनगाँव पंचायत में आहुत सहयोग शिविर में भाग लिया जायेगा।
तदनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी, किशनगंज समी आवश्यक तैयारियाँ समयपूर्व करना सुनिश्चित करेंगे।
प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों को निदेश है कि उपर्युक्त निर्देशों के आलोक में जिलान्तर्गत पंचायतवार आयोजित होने वाले "सहयोग शिविर" का सफलतापूर्वक संचालन कराना सुनिश्चित किया जाय।
सभी प्रखंडों में दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को सहयोग शिविर कार्यक्रम हेतु चयनित पंचायत निम्नवत है :-
किशनगंज -महिनगांव, मोतीहार तालुका ।
टेढ़ागाछ -धबैली ,भोरहा ,हाटगांव ।
बहादुरगंज -मोहम्मद नगर, समेशर गोवा,गुआबाड़ी ।
दिधलबैंक -पत्थरघट्टी, लोहागाड़ा ,सतकौआ । कोचाधामन -काठामाठा, पुरंदाह,भगाल ।
पोठिया - दामलबाड़ी , सारोगोड़ा , शीतलपुर । ठाकुरगंज - भोगडाबर , भोलमारा , खारुदह । #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #vacaciones #videogames #newyork #2026Goals #BIG_BREAKING