
न्यायोत्सव सप्ताह व मेगा ड्राइव अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
निःशुल्क विधिक सहायता, साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति और बाल विवाह मुक्त भारत के प्रति किया जागरूक
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती संगीता मदान के मार्गदर्शन में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत ग्राम बघेवर, ग्राम पंचायत निचली बहराई, तहसील पहाड़गढ़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री दिनेश सिंह राणा ने ग्रामीणों को नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए नशे के दुष्परिणामों, साइबर सुरक्षा, निःशुल्क विधिक सहायता तथा विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया। उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मेगा ड्राइव के अंतर्गत संचालित शिक्षा योजना, वाइल्ड लाइफ योजना, वीर परिवार योजना एवं डॉन योजना के साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पहाड़गढ़, तहसीलदार पहाड़गढ़, प्रशासनिक अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh