पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक मिश्रा के बड़े भाई अरविंद मिश्रा का निधन
कुछ दिन पहले ही पुत्र दद्दन मिश्रा के निधन से परिवार पर टूटा था दुखों का पहाड़, लगातार दूसरी मौत से शोक की लहर
बस्ती। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक मिश्रा के बड़े भाई अरविंद मिश्रा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार और शुभचिंतकों में गहरा दुःख व्याप्त है।
अभी कुछ दिन पहले ही अरविंद मिश्रा के पुत्र दद्दन मिश्रा का भी निधन हुआ था। पुत्र के निधन के सदमे से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि अरविंद मिश्रा के निधन की दुखद खबर ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया।
लगातार दो अपनों को खोने से मिश्रा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र के लोगों ने इस कठिन समय में परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Basti, Basti | Sep 27, 2026