जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 30 सितंबर 2026
*जिला शिक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न, CDO ने दिए सख्त निर्देश*
जिला शिक्षा समिति की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी *सार्थक अग्रवाल* की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षा विभाग से जुड़े सभी बिंदुओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से -
1. परिषदीय विद्यालयों के *भवन निर्माण*
2. *बाउण्ड्री वाल* निर्माण
3. *स्पेशल एजुकेटर* की स्थिति
4. आवासीय विद्यालयों में *वाशिंग मशीन व जनरेटर की आपूर्ति*
5. *एम0डी0एम0 (मध्यान्ह भोजन योजना)*
6. *मॉडल विद्यालय की अद्यतन स्थिति*
7. *छात्र-छात्राओं की उपस्थिति*
8. वर्तमान में *शिक्षकों की स्थिति तथा शिक्षण व्यवस्था*
समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी *अनूप कुमार तिवारी* को कड़ा निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों के लम्बित होने की दशा में कार्यदायी संस्था का लक्ष्य के सापेक्ष कार्य न पूरा होने की स्थिति में उनके *भुगतान की कटौती सुनिश्चित की जाए।*
उन्होंने कहा कि सभी *खण्ड शिक्षा अधिकारीगण* ब्लॉक स्तर पर *खण्ड विकास अधिकारी* से समन्वय स्थापित करते हुए मॉडल विद्यालयों को शासन की मंशा के अनुरूप व्यवस्था से आच्छादित करायें। यह सुनिश्चित करें कि *एआरपी द्वारा चिन्हित स्कूलों का सुपरवीजन* किया जा रहा है। अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय को भी अवगत करायें। बैठक का संचालन बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने किया।
*बैठक में ये रहे उपस्थित -*
बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट *अपूर्वा सिंह*, सीएमओ *डा0 राजीव निगम*, पीडी *आनन्द गुप्ता*, डीसी मनरेगा *संजय शर्मा*, डीपीओ (आईसीडीएस) *राजेश कुमार*, समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण, खण्ड शिक्षा अधिकारीगण, सीडीपीओ तथा सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 30, 2026