अवैध खनन,परिवहन एवं खनिज भंडारण पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई
⏩जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं खनिज भण्डारण के विरुद्ध कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में लगातार कार्रवाई जारी है। कलेक्टर न्यायालय द्वारा तीन अलग-अलग प्रकरणों में 1 लाख 76 हजार 550 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है।
⏩इनमें अवैध मुरम उत्खनन पर 58,500 रुपये, निर्धारित मात्रा से अधिक गिट्टी परिवहन पर 1,06,800 रुपये तथा अवैध रेत भण्डारण पर 11,250 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
⏩कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए हैं कि संबंधितों से 15 दिवस के भीतर शास्ति राशि जमा कराई जाए, अन्यथा नियमानुसार भू-राजस्व की भांति वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@mineraldeptmp
#Neemuch
#नीमच