राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से कंजार्डा के 12 किसानों को मिली राहत
बंद शासकीय रास्ता खुलवाकर की सुगम आवाजाही सुनिश्चित
नीमच, 15 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिले में बंद शासकीय रास्तों एवं रास्ता संबंधी विवादों के निराकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व विभाग ने मनासा तहसील के ग्राम कंजार्डा में 12 किसानों की लंबे समय से चली आ रही रास्ते की समस्या का त्वरित समाधान किया है।
मनासा तहसील के पटवारी हल्का क्रमांक-45 अंतर्गत ग्राम कंजार्डा में सर्वे नंबर 1510, 1506, 1505, 1504, 1503, 1502 सहित अन्य सर्वे नंबरों की दक्षिण दिशा में गहरी खाई होने से शासकीय रास्ता अवरुद्ध हो गया था। इसके कारण रामचंद्र पिता मोडीराम, भंवरलाल पिता बालु, भागूबाई पति/पिता हरिराम, प्यारचंद पिता कजोड़, रामचंद्र पिता कंवरलाल सहित 12 किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने तथा कृषि यंत्रों एवं उपज के परिवहन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
समस्या की जानकारी प्राप्त होते ही राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और जेसीबी मशीन की सहायता से गहरी खाई को भरवाकर शासकीय रास्ता पुनः सुगम कराया। रास्ता खुलने से किसानों को अब अपने खेतों तक कृषि यंत्रों की आवाजाही तथा फसल के परिवहन में सुविधा मिल रही है।
राजस्व विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसानों ने समस्या के शीघ्र समाधान पर जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इस कार्रवाई में एसडीएम मनासा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार मनासा सहित राजस्व अमले की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@mprevenuedeptt
@minprdd
#प्रशासन_गांव_की_ओर
#GoodGovernance
#Neemuch
#नीमच
2 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026