Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
image
image

राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से कंजार्डा के 12 किसानों को मिली राहत बंद शासकीय रास्ता खुलवाकर की सुगम आवाजाही सुनिश्चित नीमच, 15 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिले में बंद शासकीय रास्तों एवं रास्ता संबंधी विवादों के निराकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व विभाग ने मनासा तहसील के ग्राम कंजार्डा में 12 किसानों की लंबे समय से चली आ रही रास्ते की समस्या का त्वरित समाधान किया है। मनासा तहसील के पटवारी हल्का क्रमांक-45 अंतर्गत ग्राम कंजार्डा में सर्वे नंबर 1510, 1506, 1505, 1504, 1503, 1502 सहित अन्य सर्वे नंबरों की दक्षिण दिशा में गहरी खाई होने से शासकीय रास्ता अवरुद्ध हो गया था। इसके कारण रामचंद्र पिता मोडीराम, भंवरलाल पिता बालु, भागूबाई पति/पिता हरिराम, प्यारचंद पिता कजोड़, रामचंद्र पिता कंवरलाल सहित 12 किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने तथा कृषि यंत्रों एवं उपज के परिवहन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी प्राप्त होते ही राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और जेसीबी मशीन की सहायता से गहरी खाई को भरवाकर शासकीय रास्ता पुनः सुगम कराया। रास्ता खुलने से किसानों को अब अपने खेतों तक कृषि यंत्रों की आवाजाही तथा फसल के परिवहन में सुविधा मिल रही है। राजस्व विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसानों ने समस्या के शीघ्र समाधान पर जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस कार्रवाई में एसडीएम मनासा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार मनासा सहित राजस्व अमले की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #प्रशासन_गांव_की_ओर #GoodGovernance #Neemuch #नीमच

7 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

MORE NEWS

जनसमस्या निवारण शिविर के लिए अधिकारियों का संयुक्त प्रस्थान

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश सहित सभी जिला अधिकारी शासन के निर्देशानुसार बस से ग्राम पालसोड़ा, तहसील नीमच में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होने के लिए संयुक्त रूप से रवाना हुए।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#Goodgovernance
#प्रशासन_गांव_की_ओर
#रात्रि_चौपाल
#Neemuch
#नीमच

जनसमस्या निवारण शिविर के लिए अधिकारियों का संयुक्त प्रस्थान कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश सहित सभी जिला अधिकारी शासन के निर्देशानुसार बस से ग्राम पालसोड़ा, तहसील नीमच में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होने के लिए संयुक्त रूप से रवाना हुए। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #Goodgovernance #प्रशासन_गांव_की_ओर #रात्रि_चौपाल #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से कंजार्डा के 12 किसानों को मिली राहत

बंद शासकीय रास्ता खुलवाकर की सुगम आवाजाही सुनिश्चित

नीमच, 15 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिले में बंद शासकीय रास्तों एवं रास्ता संबंधी विवादों के निराकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व विभाग ने मनासा तहसील के ग्राम कंजार्डा में 12 किसानों की लंबे समय से चली आ रही रास्ते की समस्या का त्वरित समाधान किया है।

मनासा तहसील के पटवारी हल्का क्रमांक-45 अंतर्गत ग्राम कंजार्डा में सर्वे नंबर 1510, 1506, 1505, 1504, 1503, 1502 सहित अन्य सर्वे नंबरों की दक्षिण दिशा में गहरी खाई होने से शासकीय रास्ता अवरुद्ध हो गया था। इसके कारण रामचंद्र पिता मोडीराम, भंवरलाल पिता बालु, भागूबाई पति/पिता हरिराम, प्यारचंद पिता कजोड़, रामचंद्र पिता कंवरलाल सहित 12 किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने तथा कृषि यंत्रों एवं उपज के परिवहन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

समस्या की जानकारी प्राप्त होते ही राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और जेसीबी मशीन की सहायता से गहरी खाई को भरवाकर शासकीय रास्ता पुनः सुगम कराया। रास्ता खुलने से किसानों को अब अपने खेतों तक कृषि यंत्रों की आवाजाही तथा फसल के परिवहन में सुविधा मिल रही है।
राजस्व विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसानों ने समस्या के शीघ्र समाधान पर जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इस कार्रवाई में एसडीएम मनासा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार मनासा सहित राजस्व अमले की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

@cmmadhyapradesh 
@jansamparkmp
@mprevenuedeptt
@minprdd
#प्रशासन_गांव_की_ओर
#GoodGovernance
#Neemuch
#नीमच

राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से कंजार्डा के 12 किसानों को मिली राहत बंद शासकीय रास्ता खुलवाकर की सुगम आवाजाही सुनिश्चित नीमच, 15 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिले में बंद शासकीय रास्तों एवं रास्ता संबंधी विवादों के निराकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व विभाग ने मनासा तहसील के ग्राम कंजार्डा में 12 किसानों की लंबे समय से चली आ रही रास्ते की समस्या का त्वरित समाधान किया है। मनासा तहसील के पटवारी हल्का क्रमांक-45 अंतर्गत ग्राम कंजार्डा में सर्वे नंबर 1510, 1506, 1505, 1504, 1503, 1502 सहित अन्य सर्वे नंबरों की दक्षिण दिशा में गहरी खाई होने से शासकीय रास्ता अवरुद्ध हो गया था। इसके कारण रामचंद्र पिता मोडीराम, भंवरलाल पिता बालु, भागूबाई पति/पिता हरिराम, प्यारचंद पिता कजोड़, रामचंद्र पिता कंवरलाल सहित 12 किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने तथा कृषि यंत्रों एवं उपज के परिवहन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी प्राप्त होते ही राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और जेसीबी मशीन की सहायता से गहरी खाई को भरवाकर शासकीय रास्ता पुनः सुगम कराया। रास्ता खुलने से किसानों को अब अपने खेतों तक कृषि यंत्रों की आवाजाही तथा फसल के परिवहन में सुविधा मिल रही है। राजस्व विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसानों ने समस्या के शीघ्र समाधान पर जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस कार्रवाई में एसडीएम मनासा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार मनासा सहित राजस्व अमले की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही। @cmmadhyapradesh @jansamparkmp @mprevenuedeptt @minprdd #प्रशासन_गांव_की_ओर #GoodGovernance #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन में सरपंच निभाएं अग्रणी भूमिका : सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव

109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर कार्यशाला सम्पन्न

नीमच, 15 जुलाई 2026, जिले की 2,000 से अधिक जनसंख्या वाली 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों, सचिवों एवं जीआरएस के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सरपंचों की भूमिका एक लीड फैसिलिटेटर की है। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने सभी सरपंचों को निर्देश दिए कि वे आगामी दिनों में ग्राम पंचायत के पंचों की विशेष बैठक आयोजित कर उन्हें नियमों से अवगत कराएं। साथ ही ग्राम पंचायत क्षेत्र में बल्क वेस्ट जनरेटर के अंतर्गत होटल, ढाबा, अस्पताल, रेस्टोरेंट, औद्योगिक संस्थानों एवं शैक्षणिक संस्थानों का चिन्हांकन कर संबंधित संचालकों को नियमों की जानकारी दें।

जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने कहा कि ग्राम पंचायतों में उपलब्ध कचरा संग्रहण वाहनों, सेग्रीगेशन शेड एवं कचरा भंडारण कक्षों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करते हुए ग्रामीणों को नियमित स्वच्छता सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्वच्छता कर की ऑनलाइन व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि सभी ग्राम पंचायतें स्वच्छता कर, जल कर एवं प्रकाश कर के प्रभावी संग्रहण एवं क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें।

कार्यशाला में नल-जल योजनाओं के संचालन एवं संधारण के लिए ग्राम पंचायतों को प्रदत्त अधिकारों तथा संबंधित राजपत्र (गजट) के प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सरपंचों एवं सचिवों से ग्राम पंचायत स्तर पर कर संग्रहण में आ रही समस्याओं पर चर्चा की, उनकी कठिनाइयों को समझा तथा उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, विभिन्न जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा 109 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं जीआरएस उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#Neemuch
#नीमच

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन में सरपंच निभाएं अग्रणी भूमिका : सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर कार्यशाला सम्पन्न नीमच, 15 जुलाई 2026, जिले की 2,000 से अधिक जनसंख्या वाली 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों, सचिवों एवं जीआरएस के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सरपंचों की भूमिका एक लीड फैसिलिटेटर की है। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी सरपंचों को निर्देश दिए कि वे आगामी दिनों में ग्राम पंचायत के पंचों की विशेष बैठक आयोजित कर उन्हें नियमों से अवगत कराएं। साथ ही ग्राम पंचायत क्षेत्र में बल्क वेस्ट जनरेटर के अंतर्गत होटल, ढाबा, अस्पताल, रेस्टोरेंट, औद्योगिक संस्थानों एवं शैक्षणिक संस्थानों का चिन्हांकन कर संबंधित संचालकों को नियमों की जानकारी दें। जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने कहा कि ग्राम पंचायतों में उपलब्ध कचरा संग्रहण वाहनों, सेग्रीगेशन शेड एवं कचरा भंडारण कक्षों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करते हुए ग्रामीणों को नियमित स्वच्छता सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्वच्छता कर की ऑनलाइन व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि सभी ग्राम पंचायतें स्वच्छता कर, जल कर एवं प्रकाश कर के प्रभावी संग्रहण एवं क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें। कार्यशाला में नल-जल योजनाओं के संचालन एवं संधारण के लिए ग्राम पंचायतों को प्रदत्त अधिकारों तथा संबंधित राजपत्र (गजट) के प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सरपंचों एवं सचिवों से ग्राम पंचायत स्तर पर कर संग्रहण में आ रही समस्याओं पर चर्चा की, उनकी कठिनाइयों को समझा तथा उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, विभिन्न जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा 109 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं जीआरएस उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 का शुभारंभ

नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव – कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा

जनसहभागिता से ही सफल होगा नशामुक्ति अभियान– पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास

कलेक्टर एवं एसपी ने दिखाई जनजागरूकता साइकिल रैली को हरी झंडी, दिलाई नशामुक्ति की शपथ

नीमच, 15 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेशव्यापी "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" के तहत बुधवार को नीमच में जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। पुलिस कंट्रोल रूम परिसर से आयोजित साइकिल रैली को कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत जिले में 15 से 30 जुलाई 2026 तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रैली के शुभारंभ से पूर्व कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने आईएमए के पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों तथा उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। इस अवसर पर सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, भविष्य और समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह नशे से दूर रहे तथा युवाओं को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करे।

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने कहा कि "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" का उद्देश्य विशेष रूप से किशोरों एवं युवाओं को अवैध मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही नशामुक्त समाज का लक्ष्य साकार किया जा सकता है।

शपथ के उपरांत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास तथा वनमंडलाधिकारी श्री एस.के. अटोदे स्वयं साइकिल रैली में शामिल हुए। रैली पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक, बारादरी, घंटाघर, जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार, फोर जीरो, कमल चौक एवं महेश सर्कल होते हुए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-2 पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी श्री एस.के. अटोदे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया सहित आईएमए के सदस्य, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विजय सागरिया, थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक आर.एस. डांगी, प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक सुश्री सोनु बड़गुजर, नारकोटिक्स विंग प्रभारी निरीक्षक तेजेंद्र सिंह सैंगर, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

"नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनजागरूकता पहल है, जिसके माध्यम से जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों के जरिए लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Home Department of Madhya Pradesh 
#Nashesedoorihaijaroori2.0
#Saynotodrugs
#NashaMuktBharat
#Neemuch
#नीमच

नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 का शुभारंभ नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव – कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा जनसहभागिता से ही सफल होगा नशामुक्ति अभियान– पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास कलेक्टर एवं एसपी ने दिखाई जनजागरूकता साइकिल रैली को हरी झंडी, दिलाई नशामुक्ति की शपथ नीमच, 15 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेशव्यापी "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" के तहत बुधवार को नीमच में जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। पुलिस कंट्रोल रूम परिसर से आयोजित साइकिल रैली को कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत जिले में 15 से 30 जुलाई 2026 तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रैली के शुभारंभ से पूर्व कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने आईएमए के पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों तथा उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। इस अवसर पर सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, भविष्य और समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह नशे से दूर रहे तथा युवाओं को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करे। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने कहा कि "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" का उद्देश्य विशेष रूप से किशोरों एवं युवाओं को अवैध मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही नशामुक्त समाज का लक्ष्य साकार किया जा सकता है। शपथ के उपरांत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास तथा वनमंडलाधिकारी श्री एस.के. अटोदे स्वयं साइकिल रैली में शामिल हुए। रैली पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक, बारादरी, घंटाघर, जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार, फोर जीरो, कमल चौक एवं महेश सर्कल होते हुए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-2 पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी श्री एस.के. अटोदे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया सहित आईएमए के सदस्य, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विजय सागरिया, थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक आर.एस. डांगी, प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक सुश्री सोनु बड़गुजर, नारकोटिक्स विंग प्रभारी निरीक्षक तेजेंद्र सिंह सैंगर, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनजागरूकता पहल है, जिसके माध्यम से जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों के जरिए लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh #Nashesedoorihaijaroori2.0 #Saynotodrugs #NashaMuktBharat #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से कंजार्डा के 12 किसानों को मिली राहत बंद शासकीय रास्ता खुलवाकर की सुगम आवाजाही सुनिश्चित नीमच, 15 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिले में बंद शासकीय रास्तों एवं रास्ता संबंधी विवादों के निराकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व विभाग ने मनासा तहसील के ग्राम कंजार्डा में 12 किसानों की लंबे समय से चली आ रही रास्ते की समस्या का त्वरित समाधान किया है। मनासा तहसील के पटवारी हल्का क्रमांक-45 अंतर्गत ग्राम कंजार्डा में सर्वे नंबर 1510, 1506, 1505, 1504, 1503, 1502 सहित अन्य सर्वे नंबरों की दक्षिण दिशा में गहरी खाई होने से शासकीय रास्ता अवरुद्ध हो गया था। इसके कारण रामचंद्र पिता मोडीराम, भंवरलाल पिता बालु, भागूबाई पति/पिता हरिराम, प्यारचंद पिता कजोड़, रामचंद्र पिता कंवरलाल सहित 12 किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने तथा कृषि यंत्रों एवं उपज के परिवहन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी प्राप्त होते ही राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और जेसीबी मशीन की सहायता से गहरी खाई को भरवाकर शासकीय रास्ता पुनः सुगम कराया। रास्ता खुलने से किसानों को अब अपने खेतों तक कृषि यंत्रों की आवाजाही तथा फसल के परिवहन में सुविधा मिल रही है। राजस्व विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसानों ने समस्या के शीघ्र समाधान पर जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस कार्रवाई में एसडीएम मनासा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार मनासा सहित राजस्व अमले की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #प्रशासन_गांव_की_ओर #GoodGovernance #Neemuch #नीमच - Neemuch News