अशोकनगर जिले को युवा संगम कार्यक्रम के प्रदर्शन पर जुलाई में मिला पांचवां स्थान
---
मप्र शासन कौशल विकास विभाग व रोजगार विभाग और एमएसएमई विभाग द्वारा प्रतिमाह निर्धारित दिवस पर जिला के आकांक्षी युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप से जोड़ने के लिए युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन सतत रूप से किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन के मार्गदर्शन में इस वर्ष जुलाई 2026 के दौरान आयोजित युवा संगम कार्यक्रम के प्रदर्शन पर प्रदेश स्तर से जारी रैंक में अशोकनगर जिले को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ।
रोजगार आयुक्त भोपाल श्री गिरीश शर्मा ने कलेक्टर श्री साकेत मालवीय को प्रशंसा पत्र जारी करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की है इस आयोजन में सभी स्वरोजगार विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का सक्रिय योगदान रहा।
#ashoknagar