
अवैध शराब के विरुद्ध मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई में विभिन्न स्थानों से शराब एवं वाहन जब्त:-*
जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देशानुसार पूर्णिया जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बुधवार को विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान विदेशी शराब एवं बीयर की बरामदगी के साथ-साथ वाहनों एवं मोबाइल फोन की जब्ती तथा गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।
1:-के. हाट क्षेत्र में कार्रवाई:-
के. हाट (मद्यनिषेध थाना सदर) क्षेत्र में मद्यनिषेध विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 07.500 लीटर IMFL (विदेशी शराब) तथा 01 स्कूटी जब्त की गई। इस संबंध में धारा 30(a) एवं 47 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
2:-डालकोला चेकपोस्ट पर 14.850 लीटर IMFL बरामद:-
डालकोला चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में 14.850 लीटर IMFL (विदेशी शराब) बरामद की गई। शराब के परिवहन में प्रयुक्त Hero Super Splendor मोटरसाइकिल, पंजीकरण संख्या BR11BU8743, को जब्त किया गया। इस मामले में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
3:-डालकोला चेकपोस्ट पर 15.735 लीटर IMFL बरामद:-
डालकोला चेकपोस्ट पर ही मद्यनिषेध विभाग द्वारा की गई एक अन्य कार्रवाई में 15.735 लीटर IMFL (विदेशी शराब) बरामद की गई। शराब के परिवहन में प्रयुक्त Hero Super Splendor मोटरसाइकिल, पंजीकरण संख्या BR39Z2233, को जब्त किया गया। इस मामले में अभियुक्त फरार है। उसकी गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
4:-बायसी थाना क्षेत्र के बखरिया, NH-31 के निकट कार्रवाई:-
बायसी थाना क्षेत्र के बखरिया, NH-31 के निकट मद्यनिषेध विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में 53.000 लीटर बीयर, 01 मोटरसाइकिल एवं 01 मोबाइल फोन जब्त किया गया। इस मामले में अभियुक्त फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
आम नागरिकों से अपील है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन अथवा बिक्री से संबंधित किसी भी ग
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 Muse @highlight