Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews

*ऑपरेशन वज्र प्रहार: बारां पुलिस की ड्रग माफिया पर 'आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक', तस्कर बिरमचन्द लोधा की 3.92 करोड़ की संपत्ति फ्रीज* ​• अब तस्कर और उसका परिवार नहीं कर सकेगा अवैध संपत्तियों का उपभोग और हस्तांतरण जयपुर :कमलेश आमेटा,2 जून मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही बारां पुलिस ने ‘ऑपरेशन वज्र प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर बिरमचंद लोधा और उसके परिवार की करोड़ों रुपये की अवैध संपत्तियों पर स्थायी रोक लगा दी है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत की गई इस कार्रवाई में करीब 3 करोड़ 92 लाख 81 हजार 111 रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियां और बैंकिंग लेनदेन जांच के दायरे में लेकर फ्रीज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि बारां पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी की कमर तोड़ने और नशा माफियाओं की आर्थिक जड़ों पर चोट करने के उद्देश्य से ‘ऑपरेशन वज्र प्रहार’ शुरू किया है। अभियान का लक्ष्य केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी अवैध कमाई से खड़ी की गई आर्थिक साम्राज्य को भी ध्वस्त करना है। *3.92 करोड़ की अवैध संपत्ति और बैंक ट्रांजेक्शन का खुलासा* पुलिस जांच में सामने आया कि सारथल थाना क्षेत्र के डोकरी खोह निवासी बिरमचंद लोधा, उसकी पत्नी फूलाबाई, भाई राहुल लोधा और उसकी पत्नी भावना ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित काली कमाई को विभिन्न संपत्तियों में निवेश किया था। इनकी फ्रीज की गई कुल संपत्ति और बैंक खातों में हुए लेनदेन की कुल राशि 3,92,81,111 रुपये है। पुलिस ने अचल संपत्ति में 02 आलीशान मकान और 05 प्लॉट तथा चल संपत्ति में 02 कारें (मारुति व ईको) और 01 मोटरसाइकिल फ्रीज की गई है। इन वाहनों और संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 1,60,26,526 रुपये है। तस्कर और उसके परिजनों के खातों के विश्लेषण से पता चला कि विगत 01 वर्ष में ही इनके खातों में 2,32,54,585 रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ है, जिसका कोई वैध स्रोत नहीं पाया गया। *सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली से मिली विधिक मंजूरी* ​सारथल पुलिस ने तस्कर बिरमचन्द लोधा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F के तहत एक परिवाद सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली में पेश किया था। न्यायालय में दो महीने चली सुनवाई के बाद, माननीय न्यायालय ने बारां पुलिस के फ्रीजिंग आदेश को वैध माना। आदेश क्रमांक 1504 दिनांक 16 मई, 2026 के अनुपालन में आज 02 जून 2026 को जिला कलेक्टर बारां के निर्देश पर ग्राम सचिव दिगोद जागीर और सारथल पुलिस ने मौके पर जाकर संपत्ति को फ्रीज करने की कार्यवाही संपादित की। *​तस्कर का आपराधिक रिकॉर्ड और पूर्व की जब्ती* ​अभियुक्त बिरमचन्द लोधा के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के कुल 03 गंभीर प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें से एक कमर्शियल मात्रा का है। पूर्व की कार्यवाहियों में पुलिस इसके कब्जे से 250 किलो डोडा चूरा जब्त कर चुकी है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 10 लाख रुपये है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त एक बलेनो कार (कीमत 8 लाख) को भी पूर्व में जब्त किया जा चुका है। *अब ना बेच सकेंगे, ना उपयोग कर सकेंगे संपत्तियां* सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली द्वारा आदेश को अनुमोदित किए जाने के बाद आरोपी और उसके परिजन अब इन संपत्तियों का उपयोग, विक्रय या हस्तांतरण नहीं कर सकेंगे। पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई नशा तस्करों के लिए कड़ा संदेश है कि अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति अंततः कानून के शिकंजे में आती है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने कहा कि बारां पुलिस भविष्य में भी मादक पदार्थ तस्करों और उनके सहयोगियों की अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रखेगी। उनका कहना है कि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए आर्थिक कार्रवाई सबसे प्रभावी हथियार साबित हो रही है। *विशेष टीम की भूमिका* इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना सारथल की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थानाधिकारी सारथल धर्मपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक विमलेश मेहता, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कांस्टेबल रमेश कुमार (उत्कृष्ट भूमिका), कमलेश कुमार और जितेन्द्र का विशेष योगदान रहा।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 2, 2026

MORE NEWS

*खेजड़ी सहित संरक्षित वृक्षों के संरक्षण हेतु प्रस्तावित अधिनियम के प्रारूप को अंतिम रूप*
    *वृक्ष संरक्षण को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध : जोगाराम पटेल*
जयपुर से कमलेश आमेटा
जयपुर, 2 जून। राज्य में खेजड़ी सहित महत्वपूर्ण वृक्षों के संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में प्रस्तावित वृक्ष संरक्षण अधिनियम के प्रारूप पर गठित समिति की तृतीय बैठक मंगलवार को शासन सचिवालय स्थित मंत्रालय भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने की।

बैठक में प्रस्तावित वृक्ष संरक्षण अधिनियम के प्रारूप के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति द्वारा प्राप्त सुझावों एवं आवश्यक संशोधनों पर विचार-विमर्श के उपरांत विधेयक प्रारूप को अंतिम रूप दिया गया तथा संबंधित विभागों को अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

बैठक में वन एवं पर्यावरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  संजय शर्मा, विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कृषि भूमि पर वृक्षों को हटाने के लिए अनुमति संबंधी प्रावधान लागू हैं। प्रस्तावित अधिनियम के माध्यम से गैर-कृषि भूमि, आबादी क्षेत्र, पंचायती भूमि एवं स्थानीय निकायों की भूमि पर स्थित संरक्षित वृक्षों के संरक्षण हेतु भी स्पष्ट प्रावधान किए जा रहे हैं। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार अत्यावश्यक परिस्थितियों में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से ही ऐसे वृक्ष हटाए जा सकेंगे। साथ ही संरक्षित वृक्षों की सूची भी अधिनियम में शामिल की जाएगी तथा बिना अनुमति संरक्षित वृक्षों को हटाना प्रतिबंधित होगा।

*खेजड़ी सहित संरक्षित वृक्षों के संरक्षण हेतु प्रस्तावित अधिनियम के प्रारूप को अंतिम रूप* *वृक्ष संरक्षण को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध : जोगाराम पटेल* जयपुर से कमलेश आमेटा जयपुर, 2 जून। राज्य में खेजड़ी सहित महत्वपूर्ण वृक्षों के संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में प्रस्तावित वृक्ष संरक्षण अधिनियम के प्रारूप पर गठित समिति की तृतीय बैठक मंगलवार को शासन सचिवालय स्थित मंत्रालय भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने की। बैठक में प्रस्तावित वृक्ष संरक्षण अधिनियम के प्रारूप के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति द्वारा प्राप्त सुझावों एवं आवश्यक संशोधनों पर विचार-विमर्श के उपरांत विधेयक प्रारूप को अंतिम रूप दिया गया तथा संबंधित विभागों को अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बैठक में वन एवं पर्यावरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कृषि भूमि पर वृक्षों को हटाने के लिए अनुमति संबंधी प्रावधान लागू हैं। प्रस्तावित अधिनियम के माध्यम से गैर-कृषि भूमि, आबादी क्षेत्र, पंचायती भूमि एवं स्थानीय निकायों की भूमि पर स्थित संरक्षित वृक्षों के संरक्षण हेतु भी स्पष्ट प्रावधान किए जा रहे हैं। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार अत्यावश्यक परिस्थितियों में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से ही ऐसे वृक्ष हटाए जा सकेंगे। साथ ही संरक्षित वृक्षों की सूची भी अधिनियम में शामिल की जाएगी तथा बिना अनुमति संरक्षित वृक्षों को हटाना प्रतिबंधित होगा।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 2, 2026

🚨 मथुरा में फर्जी साधु गिरफ्तार! 🚨

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र में पुलिस ने एक कथित फर्जी साधु को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिषेक मिश्रा उर्फ अधिकार्ता नारायण दास के रूप में हुई है। आरोप है कि वह सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्रवचनों के माध्यम से पढ़ी-लिखी युवतियों को अपने प्रभाव में लेता था।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवतियों को अपने घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाता था, फिर उनके साथ अश्लील हरकतें कर फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह या गतिविधि से और कितने लोग जुड़े हुए हैं।

#Mathura #FakeSadhu #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice ViralNews MathuraNews CrimeAlert IndiaNews HarPalBharatNews

🚨 मथुरा में फर्जी साधु गिरफ्तार! 🚨 उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र में पुलिस ने एक कथित फर्जी साधु को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिषेक मिश्रा उर्फ अधिकार्ता नारायण दास के रूप में हुई है। आरोप है कि वह सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्रवचनों के माध्यम से पढ़ी-लिखी युवतियों को अपने प्रभाव में लेता था। बताया जा रहा है कि आरोपी युवतियों को अपने घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाता था, फिर उनके साथ अश्लील हरकतें कर फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह या गतिविधि से और कितने लोग जुड़े हुए हैं। #Mathura #FakeSadhu #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice ViralNews MathuraNews CrimeAlert IndiaNews HarPalBharatNews

Bhilwara, Bhilwara | Jun 2, 2026

🚨 मथुरा में फर्जी साधु गिरफ्तार! 🚨

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र में पुलिस ने एक कथित फर्जी साधु को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिषेक मिश्रा उर्फ अधिकार्ता नारायण दास के रूप में हुई है। आरोप है कि वह सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्रवचनों के माध्यम से पढ़ी-लिखी युवतियों को अपने प्रभाव में लेता था।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवतियों को अपने घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाता था, फिर उनके साथ अश्लील हरकतें कर फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह या गतिविधि से और कितने लोग जुड़े हुए हैं।

#Mathura #FakeSadhu #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice ViralNews MathuraNews CrimeAlert IndiaNews HarPalBharatNews

🚨 मथुरा में फर्जी साधु गिरफ्तार! 🚨 उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र में पुलिस ने एक कथित फर्जी साधु को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिषेक मिश्रा उर्फ अधिकार्ता नारायण दास के रूप में हुई है। आरोप है कि वह सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्रवचनों के माध्यम से पढ़ी-लिखी युवतियों को अपने प्रभाव में लेता था। बताया जा रहा है कि आरोपी युवतियों को अपने घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाता था, फिर उनके साथ अश्लील हरकतें कर फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह या गतिविधि से और कितने लोग जुड़े हुए हैं। #Mathura #FakeSadhu #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice ViralNews MathuraNews CrimeAlert IndiaNews HarPalBharatNews

Bhilwara, Bhilwara | Jun 2, 2026

अखिल भारतीय साहित्य परिषद का दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन का भव्यता के साथ समापन 

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल

अखिल भारतीय साहित्य परिषद का प्रदेश अधिवेशन 
कोटा मे भव्यता के साथ संपन्न हुआ | 
परिषद के मीडिया प्रभारी अमित काबरा ने बताया कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद का दो दिवसीय अधिवेशन कोटा मे आयोजित हुआ, जिसका उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम कृष्ण बिरला द्वारा किया गया | 
माँ सरस्वती और भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के साथ ही श्री बिरला ने अपने उद्बोधन मे साहित्य क़ो समाज के दर्पण के रूप मे व्याख्या करते हुए इसे समाज के आर्थिक और नैतिक मूल्यों का आधार बताया। 
दो दिवसीय अधिवेशन के विविध सत्रों के साथ ही प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह राव मावली, महामंत्री विष्णु शर्मा 'हरिहर' कोटा, उपाध्यक्ष विनीत चौहान अलवर , संयुक्त मंत्री ओम प्रकाश भार्गव जयपुर, प्रचार प्रमुख  राजेंद्र कुमार गौड़ कोटा, लोक साहित्य प्रमुख जग जितेंद्र सिंह भीलवाड़ा, बाल साहित्य प्रमुख  उमेश चौरसिया अजमेर, तथा कोषाध्यक्ष  केशव शर्मा जयपुर को मनोनीत किया गया। इसी प्रकार अजमेर संभाग के लिए संयोजक श्रीमती रेखा लोढ़ा स्मित भीलवाड़ा , सहसंयोजक डॉक्टर सुरेश सिंह राठौड़ किशनगढ़ एवं सहसंयोजक  कुलदीप  रतनू अजमेर को तथा भीलवाड़ा जिला की कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ओस्तवाल, महामंत्री  दिनेश शर्मा डीन, कोषाध्यक्ष  वीरेंद्र कुमार लोढ़ा, उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा पंडेर, सह मंत्री श्रीमती सरिता कंवर, प्रचार प्रमुख  अमित काबरा, युवा पाठक प्रमुख  ओम माली 'अंगारा' शाहपुरा, बाल साहित्य प्रमुख सत्यनारायण ''सत्य' रायपुर तथा लोक साहित्य प्रमुख  मनमोहन सोनी को मनोनीत किया गया।
इस अधिवेशन में भीलवाड़ा से जगजीतेंद्र सिंह, रेखा लोढ़ा , मनमोहन सोनी, वीरेंद्र लोढ़ा सरिता कंवर, किरण कंवर, ओम माली अंगारा, लोकेश आसोपा ने भाग लिया।

अखिल भारतीय साहित्य परिषद का दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन का भव्यता के साथ समापन भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल अखिल भारतीय साहित्य परिषद का प्रदेश अधिवेशन कोटा मे भव्यता के साथ संपन्न हुआ | परिषद के मीडिया प्रभारी अमित काबरा ने बताया कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद का दो दिवसीय अधिवेशन कोटा मे आयोजित हुआ, जिसका उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम कृष्ण बिरला द्वारा किया गया | माँ सरस्वती और भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के साथ ही श्री बिरला ने अपने उद्बोधन मे साहित्य क़ो समाज के दर्पण के रूप मे व्याख्या करते हुए इसे समाज के आर्थिक और नैतिक मूल्यों का आधार बताया। दो दिवसीय अधिवेशन के विविध सत्रों के साथ ही प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह राव मावली, महामंत्री विष्णु शर्मा 'हरिहर' कोटा, उपाध्यक्ष विनीत चौहान अलवर , संयुक्त मंत्री ओम प्रकाश भार्गव जयपुर, प्रचार प्रमुख राजेंद्र कुमार गौड़ कोटा, लोक साहित्य प्रमुख जग जितेंद्र सिंह भीलवाड़ा, बाल साहित्य प्रमुख उमेश चौरसिया अजमेर, तथा कोषाध्यक्ष केशव शर्मा जयपुर को मनोनीत किया गया। इसी प्रकार अजमेर संभाग के लिए संयोजक श्रीमती रेखा लोढ़ा स्मित भीलवाड़ा , सहसंयोजक डॉक्टर सुरेश सिंह राठौड़ किशनगढ़ एवं सहसंयोजक कुलदीप रतनू अजमेर को तथा भीलवाड़ा जिला की कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ओस्तवाल, महामंत्री दिनेश शर्मा डीन, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार लोढ़ा, उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा पंडेर, सह मंत्री श्रीमती सरिता कंवर, प्रचार प्रमुख अमित काबरा, युवा पाठक प्रमुख ओम माली 'अंगारा' शाहपुरा, बाल साहित्य प्रमुख सत्यनारायण ''सत्य' रायपुर तथा लोक साहित्य प्रमुख मनमोहन सोनी को मनोनीत किया गया। इस अधिवेशन में भीलवाड़ा से जगजीतेंद्र सिंह, रेखा लोढ़ा , मनमोहन सोनी, वीरेंद्र लोढ़ा सरिता कंवर, किरण कंवर, ओम माली अंगारा, लोकेश आसोपा ने भाग लिया।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 2, 2026

*गुरला  क्षेत्र में आंधी-तूफान का कहर: औझाघर गांव में उड़े मकान के टिनशेड, बड़ा हादसा टला*
सत्यनारायण सेन गुरला 
गुरला (भीलवाड़ा)।क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने जमकर कहर मचाया। इस प्राकृतिक आपदा के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर मकानों में लगे टिनशेड उखड़ गए और कई पेड़ धराशायी हो गए।

*बाल-बाल बचे ग्रामीण, टला बड़ा हादसा*

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के औझाघर गांव में सोमवार शाम को आई भीषण आंधी के कारण एक मकान पर लगे टिनशेड पूरी तरह उखड़कर दूर जा गिरे। गनीमत यह रही कि घटना के समय घर के भीतर या आसपास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

*मौके पर पहुंचे मकान मालिक*

टिनशेड उखड़ने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मकान मालिक भैरूलाल गुर्जर तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। किसी के हताहत न होने की खबर से मकान मालिक और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है ताकि नुकसान का आकलन किया जा सके।

*गुरला क्षेत्र में आंधी-तूफान का कहर: औझाघर गांव में उड़े मकान के टिनशेड, बड़ा हादसा टला* सत्यनारायण सेन गुरला गुरला (भीलवाड़ा)।क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने जमकर कहर मचाया। इस प्राकृतिक आपदा के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर मकानों में लगे टिनशेड उखड़ गए और कई पेड़ धराशायी हो गए। *बाल-बाल बचे ग्रामीण, टला बड़ा हादसा* प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के औझाघर गांव में सोमवार शाम को आई भीषण आंधी के कारण एक मकान पर लगे टिनशेड पूरी तरह उखड़कर दूर जा गिरे। गनीमत यह रही कि घटना के समय घर के भीतर या आसपास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। *मौके पर पहुंचे मकान मालिक* टिनशेड उखड़ने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मकान मालिक भैरूलाल गुर्जर तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। किसी के हताहत न होने की खबर से मकान मालिक और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है ताकि नुकसान का आकलन किया जा सके।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 2, 2026