
_*दि सहारनपुर वॉइस/ न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 दिल्ली दरबार में प्रियंवदा राणा की दस्तक, बेहट विधानसभा में चुनावी दावेदारी को लेकर सियासी हलचल तेज है, दावेदार सक्रिय हैं और बेहट की जनता की निगाहें भी अब भाजपा के अगले फैसले पर टिकी हैं।!*
*👉🏾👉🏾 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद सियासी चर्चाएं तेज, 2027 के लिए टिकट की दौड़ में प्रियंवदा राणा ने बढ़ाई सक्रियता!!*
_सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अभी से सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। खासकर सहारनपुर की बेहट विधानसभा सीट पर भाजपा के भीतर दावेदारों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच प्रियंवदा राणा की नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से हुई मुलाकात ने स्थानीय सियासी गलियारों में चर्चाओं को और हवा दे दी है।प्रियंवदा राणा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई मुलाकात को आत्मीय एवं सुखद बताते हुए कहा कि उन्हें उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।हालांकि इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है, लेकिन इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। बेहट विधानसभा में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा रहीं प्रियंवदा राणा पहले ही 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी दावेदारी पेश कर चुकी हैं।बेहट विधानसभा सीट पर भाजपा से चुनाव लड़ने की उम्मीद लगाए कई बड़े नेता अपनी-अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। कोई संगठन के जरिए अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है तो कोई जनसंपर्क और राजनीतिक मुलाकातों के सहारे अपनी दावेदारी को धार दे रहा है।ऐसे में प्रियंवदा राणा की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात को भी राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। अब सवाल यह है कि भाजपा नेतृत्व बेहट में किस चेहरे पर दांव लगाएगा? किस दावेदार की संगठनात्मक पकड़, जनाधार और चुनावी समीकरण पार्टी के लिए सबसे मुफीद साबित होंगे?फिलहाल बेहट विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। असली फैसला तो पार्टी हाईकमान को करना है कि 2027 के चुनावी रण में कमल का फूल किसके हाथ में सौंपा जाएगा और किसे चुनावी मैदान में उतारकर जीत की जिम्मेदारी दी जाएगी!!!_