टेढ़ागाछ में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक, संगठन मजबूती पर जोर
टेढ़ागाछ के डाकपोखर पंचायत स्थित खरड़ा लक्ष्मी मंदिर प्रांगण में भाजपा मंडल कार्यसमिति सह कार्यशाला आयोजित हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देव मोहन सिंह ने की। जिला महामंत्री मनीष कुमार व जिला प्रवक्ता लखन लाल पंडित शामिल हुए। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से सभी 112 बूथों पर ‘मन की बात’ सुनने तथा जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया गया।