
बिग ब्रेकिंग : दुमका में कार पर बाइक सवार अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग
मोरियार गांव के पास वारदात, बाल-बाल बचे कार सवार नितेश पाठक
इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट santhalparganakhabar.com पर जाएं या कमेंट बाक्स में दिये गये लिंक को खोलें।
दुमका के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में सोमवार रात बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक कार को निशाना बनाकर करीब 3 राउंड फायरिंग की। घटना कोठिया-तालझारी मुख्य मार्ग पर मोरियार गांव के समीप हुई।
कार में नितेश पाठक और पंकज मिश्रा सवार थे।
एक गोली नितेश पाठक को छूकर निकल गई। वे बाल-बाल बच गए।
गोलीबारी में कार का शीशा और बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर पहुंची सरैयाहाट पुलिस ने नितेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
घटनास्थल से पुलिस ने गोली का एक खोखा बरामद किया है।
नितेश पाठक देवघर स्थित टाटा मोटर्स में ईडीपी पद पर कार्यरत हैं। पुलिस अज्ञात हमलावरों की पहचान और फायरिंग के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
आखिर बाइक सवार अपराधियों ने कार पर फायरिंग क्यों की? पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Dumka #Saraiyahat #FiringIncident #JharkhandNews #SanthalParganaKhabar