बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत अंतर्गत लुगाहारा गांव में बुधवार की देर रात छह हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर धान की फसल को पूरी तरह रौंद दिया, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई। ग्रामीणों के अनुसार झुंड श्मशान घाट की ओर से खेतों तक पहुंचा। हाथियों को देख ग्रामीणों ने पटाखे फोड़े और मशाल जलाकर उन्हें भगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी