बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भूतिया पंचायत स्थित जाहेर थान में संताल समुदाय द्वारा शुक्रवार को दोपहर 3 बजे प्रकृति पर्व 'बाहा बोंगा' पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वसंत ऋतु के आगमन और साल-महुआ के फूलों के खिलने की खुशी में आयोजित यह उत्सव तीन दिनों तक चला। वहीं पुजारी (नायके बाबा) द्वारा पवित्रता के साथ जाहेर थान की सफाई की गई और देवी-देवताओं का आह्वान