बहरागोड़ा: महाशिवरात्रि के अवसर पर मैत्री संगठन का सेवा कार्य जारी
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मैत्री संगठन ने सोमवार को दोपहर 3 बजे विभिन्न स्थान पर बच्चों तथा वंचित परिवारों के बीच खुशियाँ बाँटी। इस अवसर पर खाद्य सामग्री एवं शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी सदस्यों ने झारखंड सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में स्थित "रामेश्वर शिव मंदिर" में भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया