प्रोपर्टी आईडी प्रोससिंग में गड़बड़ी करने के आरोप में नप का क्लर्क सस्पेंड।
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार
नगर परिषद में प्रोपर्टी आईडी बनाने में गड़बड़ी व अनियमितता बरते जाने के आरोप में क्लर्क हरकेश को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच पूरी होने तक निलंबित हरकेश का मुख्यालय नगर पालिका धारूहेड़ा रहेगा।
समाचारों के अनुसार नगर के दिल्ली रोड स्थित शिव नगर में लगभग 707 गज अनअप्रूव्ड प्लॉट की प्रोपर्टी आईडी बनाने के मामले में नप के जांचकर्ता बलवान और प्रोससिंग करने वाले क्लर्क हरकेश को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उन पर आरोप है कि इस अनअप्रूव्ड प्लॉट की जीपीएस लोकेशन शिव नगर के सामने स्थित अप्रूव्ड एरिया उत्तम नगर मंदिर के पास दिखाकर उसकी प्रोपर्टी आईडी बना दी गई। इसका खुलासा होने पर नगरायुक्त ने दोनों कर्मचारियों से इस संबंध में जवाब-तलबी की थी। तत्पश्चात अब हरकेश को निलंबित करने के आदेश दे दिये गए हैं।
Rewari, Rewari | Nov 10, 2026