सात दिन बाद सकुशल मिला लापता सन्नी, परिवार में लौटी खुशियां
गिरिडीह जिला अंतर्गत जमुआ थाना क्षेत्र के बदडीहा गांव निवासी सात दिनों से लापता सन्नी कुमार साव सकुशल मिल गया। गुरुवार को कोडरमा रेलवे स्टेशन पर मिलने की सूचना के बाद परिजन वहां पहुंचे। रेलवे जीआरपी की आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सन्नी को जमुआ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
सन्नी 4 नवंबर को परीक्षा देने धनबाद गया था। 5 नवंबर को कोडरमा रेलवे स्टेशन से परिजनों की आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। बेटे के सकुशल लौटने से परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।
#apnagiridihnews #GiridihNews #Giridih #HemantSoren