लूटपाट के तीन मामलों का खुलासा, ओडिशा का आरोपी गिरफ्तार
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने जगन्नाथपुर, नोवामुंडी और टाटानगर क्षेत्र से जुड़े लूटपाट व छिनतई के तीन मामलों का खुलासा करते हुए ओडिशा के क्योंझर जिले के टुकुरानी गांव निवासी अनिल चातार उर्फ अनिल मुंडा उर्फ बच्चा (26) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जगन्नाथपुर में युवती से मोबाइल छिनतई, नोवामुंडी में चोरी के प्रयास और टाटानगर में नकदी व सामान लूटने के मामलों की जांच के दौरान आरोपी की पहचान हुई। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न थानों में पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।