मुकेश नाइट गीत संगीत कार्यक्रम के बैनर का हुआ विमोचन
बीकानेर। अमन कला केंद्र द्वारा 29 अगस्त शनिवार शाम 6 30 बजे महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में प्रस्तावित पार्श्व गायक मुकेश की 50 वी पुण्यतिथि के अवसर पर फिल्मी गीतों का रंगारंग कार्यक्रम के फ्लैक्स बैनर का विमोचन रतन बिहारी पार्क में किया गया । संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया की इस अवसर पर एन डी रंगा, सैय्यद अख्तर , पूनम मोदी ,जावेद मिर्जा ,विवेकानंद आर्य, डॉ नरेश पोपली, सिराजुद्दीन खोखर ,एम रफीक कादरी, शाकिर हुसैन सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।कार्यक्रम 29 अगस्त शनिवार को शाम 6 30 बजे महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम होंगे। अध्यक्षता शांति लाल मोदी व डॉ श्याम अग्रवाल करेंगे । विशिष्ट अतिथि डॉ दिनेश शर्मा ,पूनम मोदी, एम आर मुगल, प्रकाश पुगलिया ,महबूब रंगरेज , वरिष्ठ पत्रकार समाज सेवी सैय्यद अख्तर , मोहम्मद सदीक चौहान ,मास्टर अमीर एवं डॉ हिमांशु दाधीच होंगे।