"जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य" विषय पर दिया गया प्रशिक्षण
---
राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागो के अधिकारी कर्मचारियो को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में जलवायु परिवर्तन के कारण नागरिकों में बढ़ रहे स्वास्थ्य जोखिमों से निपटने के लिए नोडल अधिकारी डाॅ. योगेश शर्मा ने अधिकारी कर्मचारियो को हीटवेव और लू से बचाव, पहचान और उसके प्राथमिक उपचार के बारे में बताया। प्रशिक्षण में उन्होंने वायु प्रदूषण, बाढ़ और सूखे का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव, डेंगू, मलेरिया की रोकथाम और निगरानी ,जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली बीमारियो के संबंध में जानकारी दी।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa