एस एन कॉलेज में आई सी आई सी आई बैंक की प्लेसमेंट ड्राइव सम्पन्न
---
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खंडवा के स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार एवं मंगलवार को आई सी आई सी आई बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर पद हेतु प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सोमपाल सिंह ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव का उद्देश्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप करियर निर्माण के लिए प्रेरित करना था। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों का पंजीयन, दस्तावेज़ सत्यापन, लिखित एवं ऑनलाइन मूल्यांकन एवं साक्षात्कार आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी।
प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ दिलीप पाटीदार ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 89 विद्यार्थी शामिल हुए लगभग 60 विद्यार्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन के बाद ऑनलाइन परीक्षा में 29 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। एन आई आई टी अधिकारी श्री अमित अग्रवाल ने बताया कि लगभग 15 विद्यार्थी साक्षात्कार में शामिल हुए जिनकी अंतिम चयन प्रक्रिया अभी शेष है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Higher Education, Madhya Pradesh
Department of Finance, Madhya Pradesh
#khandwa
2 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026