Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर संपन्न --- संत लक्ष्मण चैतन्य अकादमी, खंडवा में सोमवार को विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने तथा सामाजिक बुराइयों के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला न्यायाधीश श्री वीरेंद्र जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले तो उसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें। जिला न्यायाधीश श्री जोशी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के नियमों का महत्व समझाया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग के संबंध में मार्गदर्शन देते हुए अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित करने, नियमित अध्ययन करने तथा अनुशासित जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर श्री लक्ष्मण सिंह चौहान, प्राचार्य श्रीमती सोनाली चौहान, पैरालीगल वॉलंटियर श्रीमती अनीता यादव, सुश्री नेहा यादव तथा बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थीगण भी उपस्थित थे। Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #khandwa

MORE NEWS

"खण्डवा गौरव दिवस" पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये
---
महापौर श्रीमती यादव ने विद्यार्थियों को दिलाई "स्वच्छता की शपथ"
---
हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर 2 से 4 अगस्त तक 3 दिवसीय "खण्डवा गौरव दिवस" कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार सुबह स्कूली विद्यार्थियों ने नगर निगम कार्यालय के सामने बने मंच पर  रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने उपस्थित विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नगर निगम के अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, जिला शिक्षाअधिकारी श्री बलवंत पटेल और जिला परियोजना समन्वयक श्री पी एस सोलंकी सहित अन्य अधिकारी एवं पार्षदगण मौजूद थे। 
        इस अवसर पर शासकीय उर्दू स्कूल परदेशीपुरा खंडवा, सेंट जोन्स कांवेट स्कूल खंडवा, एम.एल. बी. कन्या स्कूल खंडवा और संत पायस स्कूल खंडवा के विद्यार्थियों ने किशोर कुमार की पैरोडी पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आनंदम् विद्या निकेतन खंडवा के विद्यार्थियों ने कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत किया तथा संत जोसफ कांवेट स्कूल खंडवा के विद्यार्थियों ने शास्त्रीय धुन प्रस्तुत की। एम जी एम स्कूल खंडवा और सांदीपनि विद्यालय आनंद नगर के विद्यार्थियों ने राजस्थानी गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि सोफिया कांवेट स्कूल खंडवा के विद्यार्थियों ने गणगौर नृत्य की प्रस्तुति दी।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Culture, Madhya Pradesh 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
Department of Urban Development & Housing MP 
#khandwa

"खण्डवा गौरव दिवस" पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये --- महापौर श्रीमती यादव ने विद्यार्थियों को दिलाई "स्वच्छता की शपथ" --- हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर 2 से 4 अगस्त तक 3 दिवसीय "खण्डवा गौरव दिवस" कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार सुबह स्कूली विद्यार्थियों ने नगर निगम कार्यालय के सामने बने मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने उपस्थित विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नगर निगम के अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, जिला शिक्षाअधिकारी श्री बलवंत पटेल और जिला परियोजना समन्वयक श्री पी एस सोलंकी सहित अन्य अधिकारी एवं पार्षदगण मौजूद थे। इस अवसर पर शासकीय उर्दू स्कूल परदेशीपुरा खंडवा, सेंट जोन्स कांवेट स्कूल खंडवा, एम.एल. बी. कन्या स्कूल खंडवा और संत पायस स्कूल खंडवा के विद्यार्थियों ने किशोर कुमार की पैरोडी पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आनंदम् विद्या निकेतन खंडवा के विद्यार्थियों ने कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत किया तथा संत जोसफ कांवेट स्कूल खंडवा के विद्यार्थियों ने शास्त्रीय धुन प्रस्तुत की। एम जी एम स्कूल खंडवा और सांदीपनि विद्यालय आनंद नगर के विद्यार्थियों ने राजस्थानी गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि सोफिया कांवेट स्कूल खंडवा के विद्यार्थियों ने गणगौर नृत्य की प्रस्तुति दी। Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Culture, Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

मोतियाबिंद के 55 मरीजों को निशुल्क सर्जरी के लिए इंदौर भेजा
---
राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम तहत 3 अगस्त सोमवार को विकासखण्ड पंधाना के अंतर्गत प्राथ. स्वा. केन्द्र बोरगांव बुजुर्ग व उपस्वास्थ्य केन्द्र बगमार में निशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाकर मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत ने बताया कि बोरगांव व बगमार में कुल 125 लोगो की आंखों की जांच की गई, जिसमें से मोतियाबिंद के कुल 55 चिन्हित मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चोईथराम नेत्रालय इंदौर भेजा गया है। इंदौर में उनका निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण कर रहने, खाने पीने व दवाईयों की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी। नेत्र रोग विशेषज्ञों ने शिविर मेे आये मरीजों को उनकी आँखों की देखभाल के संबंध में समझाइश भी दी।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
IEC Cmho khandwa 
#khandwa

मोतियाबिंद के 55 मरीजों को निशुल्क सर्जरी के लिए इंदौर भेजा --- राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम तहत 3 अगस्त सोमवार को विकासखण्ड पंधाना के अंतर्गत प्राथ. स्वा. केन्द्र बोरगांव बुजुर्ग व उपस्वास्थ्य केन्द्र बगमार में निशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाकर मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत ने बताया कि बोरगांव व बगमार में कुल 125 लोगो की आंखों की जांच की गई, जिसमें से मोतियाबिंद के कुल 55 चिन्हित मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चोईथराम नेत्रालय इंदौर भेजा गया है। इंदौर में उनका निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण कर रहने, खाने पीने व दवाईयों की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी। नेत्र रोग विशेषज्ञों ने शिविर मेे आये मरीजों को उनकी आँखों की देखभाल के संबंध में समझाइश भी दी। Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh IEC Cmho khandwa #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

मेले को लेकर जानकारी देते मंदिर के महंत 
बाबा गंगाराम 
 #maa navchandi

मेले को लेकर जानकारी देते मंदिर के महंत बाबा गंगाराम #maa navchandi

Khandwa Nagar, Khandwa | Jul 30, 2026