एसपी ने जन सुनवाई कर समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश
किशनगंज। पुलिस अधीक्षक, किशनगंज द्वारा पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया। संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले में निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को समयबद्ध न्याय एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध हो सके।