शिक्षा और संस्कार का अनूठा संकल्प: कश्ती फाउंडेशन ने बोहरा गणेश जी के चरणों से किया एजुकेशन ड्राइव का पावन ‘श्रीगणेश’
उदयपुर। जब किसी नेक काम की शुरुआत आस्था, समर्पण और मासूमों के सुनहरे भविष्य की प्रार्थना के साथ हो, तो वह सिर्फ एक अभियान नहीं बल्कि सेवा की पावन साधना बन जाता है। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर शहर की सामाजिक संस्था कश्ती फाउंडेशन ने बच्चों की शिक्षा की राह आसान बनाने के लिए अपनी विशेष ‘ एजुकेशन ड्राइव’ का भावपूर्ण आगाज किया।
बुद्धि, विद्या और विवेक के प्रदाता प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव की बेला में कश्ती फाउंडेशन की प्रमुख श्रद्धा मुर्डिया ने इस मुहिम को आध्यात्मिक संबल दिया। अल सुबह, जब भोर की पहली किरण ने शहर को छुआ, श्रद्धा मुर्डिया उदयपुर के प्राचीन और आस्था के केंद्र श्री बोहरा गणेश जी मंदिर पहुंचीं।
हाथों में जरूरतमंद बच्चों के लिए तैयार किए गए शिक्षा किट और प्रसाद का थाल थामे, उन्होंने गणपति बाप�