19 को डा.अजय चौटाला और दुष्यंत चौटाला भिवानी में।
जन जन हरियाणा रैली के लिए जिला भिवानी की अहम बैठक में देंगे आवश्यक दिशा-निर्देश
भिवानी 17 नवम्बर... जननायक जनता पार्टी ने 6 दिसम्बर जजपा स्थापना दिवस रैली के लिए कमर कस ली है। इसी संदर्भ में जिला भिवानी के जजपा कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक को सम्बोधित करने जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अजय सिंह चौटाला जी और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा,युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के साथ भिवानी आएंगे। प्रैस को जानकारी देते हुए जजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा एवं जिला प्रवक्ता राजू मेहरा ने बताया की भिवानी स्थिति चौधरी देवीलाल सदन में 19 नवम्बर को सुबह 11 बजे जिला स्तरीय बैठक आयोजित होगी। जिसमें भिवानी जिला के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों के साथ जजपा कार्यकर्ताओं का शामिल होना अतिआवश्यक है।।।