
सोन तट पर गूंजेगा जय बाबा गणिनाथ का जयघोष, 19 को 30वां पूजनोत्सव
औरंगाबाद।अखिल भारतीय मध्यदेशीय हलवाई वैश्य सभा, शाखा दाउदनगर के तत्वावधान में सोन नद के तट पर स्थित बाबा भूतनाथ प्रांगण में श्री श्री 1008 बाबा गणिनाथ गोविंद जी का 30वां वार्षिक पूजनोत्सव सह सम्मेलन 19 सितंबर दिन शनिवार को धूमधाम से आयोजित होगा।
सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा गणिनाथ का यह पूजनोत्सव विगत 30 वर्षों से अनवरत होते आ रहा है। इसकी शुरुआत सन् 1996 ई. में पुलिस पदाधिकारी ललन प्रसाद एवं शंभू प्रसाद के सान्निध्य में की गई थी। उस समय स्थानीय लोगों द्वारा छोटे स्तर पर पूजन कार्य संपन्न कराया जाता था, लेकिन समय के साथ इसका दायरा बढ़ता चला गया और अब यह विशाल रूप ले चुका है।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्धारित तिथि को कुल गुरु बाबा गणिनाथ गोविंद जी का विधिवत पूजन-अर्चन, हवन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में दाउदनगर सहित करपी, शहरतेलपा, हसपुरा, पचरुखिया, देवहरा, अरवल, बैदराबाद, मेहदिया, औरंगाबाद, ओबरा, अरंडा, गया, पंचानपुर, गोह सहित सुदूरवर्ती इलाकों से हजारों की संख्या में स्वजातीय बंधु एवं श्रद्धालु शामिल होंगे।
उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष भी सम्मिलित होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पूजनोत्सव के दिन सोन तटीय इलाका मेले में तब्दील हो जाता है।