तीज पर्व पर नदी में स्नान करने गई महिला की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
औरंगाबाद जिला के रफीगंज के मंई खुर्द गांव के समीप धावा नदी में तीज पर स्नान करने गई महिला की डूबने से मौत हो गई। मृतका मंई खुर्द निवासी लालमोहन यादव की 30 वर्षीय पत्नी प्रतिमा कुमारी है।बताया गया कि वह अन्य महिलाओं के साथ स्नान करने गई थी, तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई। ग्रामीणों ने 30 मिनट बाद शव निकाला। परिजन उसे रफीगंज CHC ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
पति बाहर रहकर ड्राइवरी करते हैं। मृतका के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है CO ने कगजी प्रक्रिया होने के बाद मुआवजा का आश्वासन दिया है।