मानवघाट में महिलाओं ने तीज पर गाए पारंपरिक लोकगीत, शिव-पार्वती की पूजा की
औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड के खिरियावां ग्राम पंचायत अंतर्गत मानवघाट पर हरितालिका तीज के अवसर पर सुहागिन महिलाओं द्वारा सामूहिक पूजा-अर्चना की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम व्रतधारी महिलाओं ने एकत्रित होकर भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधिवत पूजा की। सभी महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक तीज के लोकगीत भी गाए। मौके पर गांव की दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।
#HartalikaTeej #Manavghat #Aurangabad