बिलासपुर में AC की तांबे की वायरिंग चोरी करने वाला डियारा आरोपी गिरफ्तार।
बिलासपुर: Superintendent District Development Office, बिलासपुर की ओर से सूचना दी गई कि कार्यालय में लगे AC की अंदरूनी वायरिंग से कीमती तांबे की तारें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़कर चोरी कर ली गई हैं।
मामले की सूचना मिलने के बाद थाना सदर बिलासपुर में अभियोग संख्या 29/2026, धारा 303(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नदीम मोहम्मद उर्फ मांड़ा पुत्र सलीम अहमद, निवासी मकान नंबर 96, वार्ड नंबर 8, डियारा सेक्टर, थाना सदर, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे/निशानदेही से चोरी की गई पूरी तांबे की वायरिंग बरामद कर ली गई है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
#Bilaspur #BilaspurPolice #CrimeNews #HimachalPradesh #CopperWireTheft #PoliceAction #UTHimachal #UniqueTodayNews