बलिया जिला अस्पताल से मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर रेफर किए जाने के मामलों को लेकर DM मंगला प्रसाद सिंह ने सख्त रुख अपनाया है।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक बेहद जरूरी न हो, मरीजों को जिला अस्पताल से बाहर रेफर न किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करते हुए मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। केवल गंभीर आवश्यकता होने पर ही मरीज को उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर किया जाए।
डीएम ने चेतावनी दी कि जिला अस्पताल से अनावश्यक रेफर किए जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और इलाज की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं और कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पात्र लाभार्थियों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने, नियमित टीकाकरण में सुधार तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए।
#Ballia #BalliaDM #Hospital #healthcare