नौकरी के नाम पर ₹32 लाख की ठगी, शातिर आरोपी गिरफ्तार; खुद को बताता था ड्रग इंस्पेक्टर।
देहरादून: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ₹32 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोपी शातिर व्यक्ति को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चारू चंद्र जोशी को नेपाल बॉर्डर की ओर भागने से पहले पिथौरागढ़ के एंचोली क्षेत्र से दबोचा और ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लेकर आई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अपने जाल में फंसाने के लिए खुद को स्वास्थ्य विभाग का ड्रग इंस्पेक्टर बताता था। वह अधिकारियों से अपनी ऊंची पहचान होने का दावा करते हुए स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाता था। इसी झांसे में एक नर्सिंग असिस्टेंट से कथित तौर पर 32 लाख रुपये ठग लिए गए।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले स्वास्थ्य विभाग में संविदा फार्मासिस्ट के पद पर काम कर चुका है। हालांकि, धोखाधड़ी के मामलों में जेल जाने के बाद उसे नौकरी से हटा दिया गया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर मामलों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके द्वारा ठगी के अन्य मामलों और संभावित पीड़ितों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
नेहरू कॉलोनी पुलिस की इस कार्रवाई से नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहों पर शिकंजा कसने की उम्मीद है।
#Dehradun #Uttarakhand #DehradunPolice #NehrucolonyPolice #CrimeNews #FraudCase #JobFraud #PoliceAction #UttarakhandPolice #NewsAlert #उत्तराखंड #देहरादून #नौकरीकेनामपरठगी #शातिरआरोपी #नेहरूकॉलोनीपुलिस #₹32लाखकीठगी