Public App Logo
Profile Picture

Uttarakhand Live 24

@usr76336244
472Followers
0Following
🚨 हमीरपुर: अजब-गजब! सोशल मीडिया पर वायरल हुए दरोगा गिरीश मिश्रा अब 20 हजार रुपये की चोरी के आरोप में गिरफ्तार।

पुलिस ने चोरी के आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया।
⚖️ कानून के रखवाले पर ही कानून तोड़ने का आरोप, मामला बना चर्चा का विषय।
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, बीकेटीसी ने वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को किया निलंबित

प्रथम दृष्टया अनियमितता की पुष्टि के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबन, निष्पक्ष जांच के लिए ज्योतिर्मठ कार्यालय से किया संबद्ध; बीकेटीसी ने दोहराई 'जीरो टॉलरेंस' नीति

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित अनियमितता के मामले में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए आरोपित वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें बीकेटीसी के ज्योतिर्मठ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। यह कार्रवाई चार सदस्यीय जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया अनियमितता के संकेत मिलने के बाद की गई।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं की आस्था और भगवान को अर्पित चढ़ावे की पवित्रता समिति की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिकायत मिलते ही संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया और निष्पक्ष जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई। प्रारंभिक जांच में अनियमितता के संकेत मिलने पर विभागीय जांच को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि बीकेटीसी भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामलों में 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर कार्य करती है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक और विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि मंगलवार देर शाम जांच समिति ने प्रमोद नौटियाल द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण का परीक्षण किया, लेकिन उसे प्रथम दृष्टया संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद जांच पूरी होने तक उन्हें निलंबित कर ज्योतिर्मठ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया।

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें। समिति ने भरोसा दिलाया कि भगवान के चढ़ावे की प्रत्येक राशि की सुरक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च जिम्मेदारी है तथा श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
🚨 घर पहुंचा ₹64 करोड़ का GST रिकवरी नोटिस... और फिर जो सच सामने आया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया!

सिर्फ एक छोटी-सी लापरवाही ने एक आम नागरिक को करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड के जाल में उलझा दिया। जांच में जो खुलासा हुआ, वह हर व्यक्ति के लिए बड़ा सबक है।

⚠️ कहीं आपके नाम, दस्तावेज़ या पहचान का भी गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा?
🎥 पूरा वीडियो देखें और जानें कैसे साइबर अपराधी आपकी पहचान का दुरुपयोग कर सकते हैं, और इससे बचाव के जरूरी उपाय भी सीखें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। आपकी एक जागरूकता करोड़ों के नुकसान से बचा सकती है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cyberalert nis:value=CyberAlert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=CyberCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pithoragarhpolice nis:value=PithoragarhPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberjagrooktapathshala nis:value=CyberJagrooktaPathshala nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybersafety nis:value=CyberSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=stayalert nis:value=StayAlert nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=धर्मांतरण nis:value=धर्मांतरण nis:enabled=true nis:link/> ईसाई सत्संग की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, ग्रामीणों ने जताया विरोध!
<nis:link nis:type=tag nis:id=टिहरीः nis:value=टिहरीः nis:enabled=true nis:link/> उत्तराखंड के टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक के कैंथोली गांव में सत्संग के नाम पर कथित <nis:link nis:type=tag nis:id=धर्मांतरण nis:value=धर्मांतरण nis:enabled=true nis:link/> कराने के आरोप को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि <nis:link nis:type=tag nis:id=बाहरी nis:value=बाहरी nis:enabled=true nis:link/> लोग गांव में आकर हिंदू समुदाय के लोगों को सत्संग की आड़ में धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने इस मामले पर प्रशासन से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। 
@topfans Uttarakhand live 24 Pushkar Singh Dhami Uttarakhand Police TopFans 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tehripolice nis:value=tehripolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhand nis:value=uttarakhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=धर्मांतरण nis:value=धर्मांतरण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हिंदू nis:value=हिंदू nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=विश्वहिंदूपरिषद nis:value=विश्वहिंदूपरिषद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बजरंगदल nis:value=बजरंगदल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=टिहरी nis:value=टिहरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उत्तराखंड nis:value=उत्तराखंड nis:enabled=true nis:link/> HighLight
<nis:link nis:type=tag nis:id=तेज_बारिश_से_बाधित_मार्ग_पर_भी_चम्पावत_पुलिस_ने_नहीं_रुकने_दी_आस्था_की_राह nis:value=तेज_बारिश_से_बाधित_मार्ग_पर_भी_चम्पावत_पुलिस_ने_नहीं_रुकने_दी_आस्था_की_राह nis:enabled=true nis:link/> 

आज दिनांक 07.07.2026 को चौकी बूम क्षेत्र में सुबह से हो रही लगातार तेज वर्षा के कारण बाटना गाड़ में जलस्तर एवं तेज बहाव बढ़ने से यातायात बाधित हो गया, जिससे माँ पूर्णागिरि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं एवं अन्य यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

📌स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बूम चौकी एवं ठुलीगाड़ चौकी पुलिस कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। पुलिस टीम ने JCB एवं पोकलैंड मशीनों की सहायता से मार्ग को सुगम बनाया तथा श्रद्धालुओं एवं अन्य यात्रियों को सुरक्षित रूप से पार कराते हुए यातायात को पुनः सुचारु कराया।

📌चम्पावत पुलिस की त्वरित कार्यवाही, तत्परता एवं जनसेवा की भावना से प्रभावित होकर स्थानीय जनता एवं श्रद्धालुओं ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनके कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

➡️ चम्पावत पुलिस जनसेवा, सुरक्षा एवं आपदा के समय हर नागरिक की सहायता हेतु सदैव तत्पर है। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=champawatpolice nis:value=ChampawatPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनसेवा nis:value=जनसेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आपदामेंसेवा nis:value=आपदामेंसेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rainrescue nis:value=RainRescue nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhandpolice nis:value=UttarakhandPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=safejourney nis:value=SafeJourney nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevahisankalp nis:value=SevaHiSankalp nis:enabled=true nis:link/>
लापता युवती घने जंगल में मिली, SDRF ने बचाई जान

उत्तराखंड के रानीखेत क्षेत्र में 1 जुलाई से लापता चल रही मजखाली निवासी युवती को आखिरकार SDRF की टीम ने 5 दिनों की लगातार खोजबीन के बाद घने जंगल से घायल अवस्था में सकुशल बरामद कर लिया।

उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में SDRF पोस्ट सरियापानी की टीम ने सुंदरखाल से करीब 12–13 किलोमीटर दूर दुर्गम जंगल में युवती को खोज निकाला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवती जंगल में रास्ता भटक गई थी।

रेस्क्यू टीम ने मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद स्ट्रेचर के सहारे कठिन रास्तों से निकालकर रोड हेड तक पहुंचाया। इसके बाद एम्बुलेंस से उसे राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

SDRF के इस साहसिक और समर्पित रेस्क्यू अभियान की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
Uttarakhand live 24 Pushkar Singh Dhami Uttarakhand Police 
<nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhand nis:value=Uttarakhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ranikhet nis:value=Ranikhet nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sdrf nis:value=SDRF nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rescueoperation nis:value=RescueOperation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=missinggirl nis:value=MissingGirl nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=forestrescue nis:value=ForestRescue nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=emergencyresponse nis:value=EmergencyResponse nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=searchoperation nis:value=SearchOperation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhandnews nis:value=UttarakhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
युवक बर्बरता मामले में आया नया मोड, करंट लगाने और गर्म रॉड से दागने के आरोप को पुलिस ने किया खारिज

देहरादून में पुलिस ने युवक के साथ मारपीट मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

देहरादून: देहरादून में युवक के साथ बर्बरता मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस ने युवक को करंट लगाने, फिर गर्म रॉड से दागने का आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है. वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही जांच के दौरान डॉक्टरों के बयानों और मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर पीड़ित को करंट लगाया, फिर गर्म रॉड से दागने और शारीरिक नुकसान पहुंचाने के संबंध में ना ही कोई साक्ष्य मिले है और न ही इसकी पुष्टि हो पाई है.

4 जुलाई को जाखन निवासी युवक ने कोतवाली पटेल नगर में शिकायत दर्ज कराई है कि 3 जुलाई की शाम को वह लालपुल के पास पैदल जा रहा था, इस दौरान तेज रफ्तार से चल रहे स्कूटी चालक अंकुर वाल्मीकि ने जोर से टक्कर मार दी. इसके बाद वाहन चालक अंकुर वाल्मीकि और उसका साथी वहां पर गिर गए.आरोप है कि अंकुर और उसके साथी साहिल दोनों ने युवक को घेर लिया और गाली गलौज और मारपीट करते हुए दांतों से काट दिया. आरोपियों ने युवक को बंधक बनाकर निरंजनपुर सब्जी मंडी की एक दुकान में ले जाकर दोनों आरोपियों ने शराब पी और उसके बाद हिंसक और क्रूर व्यवहार शुरू कर दिया.

युवक ने आरोप लगाया है कि दोनों ने उसे करंट लगाया और लोहे की गर्म रॉड से दागा. इतना ही नहीं आरोपियों ने शारीरिक नुकसान और जान से मारने की धमकी दी. आरोपियों ने देर रात 3 बजे तक उसे बंधक बनाकर रखा और वह किसी तरह से आरोपियों से बचकर वहां से भाग गया. घटना की जानकारी उसने परिजनों को दी और इसके बाद युवक को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित की शिकायत के आधार पर स्कूटी चालक ओर उसके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. घटना की पुलिस विवेचना में सामने आया कि 3 जून 2026 को शाम के समय विशाल मेगा मार्ट की बगल वाली रोड से आने के दौरान अंकुर ने पीड़ित आजाद सिंह को टक्कर मारी गई.

विवेचना में डॉक्टरों के बयानों और प्राप्त अन्य साक्ष्यों के आधार पर पीड़ित को करंट लगाने, गर्म लोहे की रॉड और शारीरिक चोट पहुंचने के संबंध में ना ही कोई साक्ष्य मिले है और न ही इसकी पुष्टि हो पाई है.घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में विवेचना की जा रही है. विवेचना के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि पीड़ित आजाद और आरोपी अंकुर पहले से एक दूसरे के परिचित थे.
-अंकित कंडारी, सीओ सदर-

घटना में पीड़ित आजाद के पैर पर चोट आई और अंकुर का मोबाइल फोन नीचे गिरने से टूट गया.जिस कारण दोनों का आपस में विवाद हो गया और आरोपी अंकुर ने अपने साथियों को मौके पर बुलाते हुए अपने टूटे हुए फोन को सही करने की बात कहते हुए पीड़ित आजाद सिंह को अपने साथ मंडी ले जाया गया.जहां अंकुर और उसके साथियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की गई. अब तक की विवेचना में पीड़ित,अन्य गवाहों, डॉक्टरों के बयानों ओर घटनास्थल की सीसीटीवी फूटजो को चेक करने के आधार पर मुकदमे में धारा 109 बीएनएस की वृद्धि करते हुए घटना में नामजद आरोपी अंकुर वाल्मिकी निवासी न्यू बस्ती पटेल नगर देहरादून को पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया है.
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की पोलिटिकल अफेयर्स कमिटी का गठन
*मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर श्री बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित*

 श्री बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे आदि के संबंध में प्राप्त कथित अनियमितताओं की शिकायतों एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड शासन ने मामले की गहन जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। 

समिति के अध्यक्ष आयुक्त गढ़वाल मंडल होंगे। समिति में प्रबंध निदेशक, एनएचएम श्री संदीप तिवारी तथा कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (वित्त)  जगत सिंह चौहान सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।

सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति मंदिर में प्राप्त होने वाले दान-चढ़ावे से संबंधित कथित अनियमितताओं की विस्तृत जांच करेगी तथा 15 दिनों के भीतर अपनी जांच आख्या एवं संस्तुतियां शासन को प्रस्तुत करेगी।

जांच के दौरान आवश्यकता पड़ने पर समिति किसी भी अधिकारी, विशेषज्ञ अथवा अन्य संबंधित व्यक्ति का सहयोग एवं परामर्श प्राप्त कर सकेगी। साथ ही समिति दान-चढ़ावे के प्रबंधन तंत्र को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपायों एवं सुझावों से भी शासन को अवगत कराएगी।
बदरीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी के खिलाफ विधायक बुटोला का मौन व्रत, BKTC अध्यक्ष को हटाने की मांग

बदरीनाथ धाम में कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एक घंटे तक मौन व्रत रखा, मामले की एसआईटी जांच की मांग की

चमोली: बदरीनाथ धाम से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद के बीच अब जनाक्रोश सड़क पर उतर आया है. जोशीमठ के मुख्य चौराहे पर जहां सोमवार को स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने प्रदेश सरकार एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, तो वहीं आज बदरीनाथ धाम में इसी मामले को लेकर विधायक लखपत बुटोला सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत शुरू किया. मौन व्रत करीब एक घंटे चला. कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने बीकेटीसी अध्यक्ष को हटाने की मांग की है.

बदरीनाथ कथित दान चोरी के खिलाफ कांग्रेस विधायक का मौन व्रत: भू बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम में कथित चढ़ावा, दान चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक लखपत सिंह बुटोला ने ब्लॉक प्रमुख ज्योतिर्मठ अनूप नेगी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग मंदिर सिंह द्वार के बाहर परिसर में मौन व्रत किया है. उन्होंने BKTC प्रशासन सहित सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए इस कथित चढ़ावा दान चोरी प्रकरण की कड़ी जांच की मांग की है.

लखपत बुटोला ने एसआईटी जांच की मांग की: बदरीनाथ सीट से कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने पूरे प्रकरण में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ उच्च स्तरीय न्यायिक या एसआईटी जांच की मांग की है. विधायक लखपत सिंह बुटोला ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर पहले भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए. उसके बाद कहा कि यह सिर्फ पैसों का भ्रष्टाचार नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, सनातन संस्कृति और स्वाभिमान पर चोट है.

बीकेटीसी की चार सदस्यीय टीम कर रही है जांच: मामले की शीघ्र जांच और कार्रवाई को लेकर आज मंगलवार सुबह विधायक लखपत बुटोला, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी संग बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बदरीनाथ सिंह द्वार के बाहर परिसर में मौन व्रत पर बैठ गए. अयोध्या के राम मंदिर में सामने आए दान चोरी प्रकरण के बाद अब बदरीनाथ मंदिर में भी चढ़ावे और दान की धनराशि में हेराफेरी के आरोप लगे हैं. बीकेटीसी की चार सदस्यीय जांच समिति इस प्रकरण की जांच कर रही है.

भैरव सेना ने लगाया है दान चोरी का आरोप: भैरव सेना नाम के संगठन ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के कर्मचारियों और मंदिर समिति के अधिकारियों पर चढ़ावे की राशि में आर्थिक हेराफेरी का गंभीर आरोप लगाया है. वहीं इस मामले को लेकर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति BKTC ने 4 सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है. इसके साथ ही गणना प्रक्रिया में शामिल कर्मचारियों और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं.

गौरतलब है कि हाल ही में बदरीनाथ धाम में चढ़ावे और दान को लेकर कथित गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं. इस पर जांच समिति भी गठित की गई है. प्रदर्शनकारियों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रही हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को हटाने की मांग: प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को हटाने, मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है.
Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में भारी बारिश के बाद  भारी भूस्खलन, 7 लोग लापता, एक की मौत, जान बचा भागते दिखे लोग, खौफ़नाक CCTV आया सामने

<nis:link nis:type=tag nis:id=wayanad nis:value=Wayanad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=wayanadlandslide nis:value=WayanadLandslide nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kerala nis:value=Kerala nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=topnews nis:value=TopNews nis:enabled=true nis:link/>
हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई!

नगर निगम और प्रशासन का संयुक्त बुलडोज़र अभियान, वर्कशॉप लाइन और ठंडी सड़क पर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र। नालियों के ऊपर किए गए पक्के अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए, जबकि कार्रवाई के दौरान 8 ट्रॉली अवैध निर्माण सामग्री जब्त की गई।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
मसूरी की मॉल रोड पर 'हाई वोल्टेज ड्रामा', पर्यटन की खूबसूरती के बीच नशे ने बटोरा ध्यान

उत्तराखंड की पर्यटन नगरी मसूरी एक बार फिर अपने प्राकृतिक सौंदर्य नहीं, बल्कि सड़क पर हुए हंगामे को लेकर चर्चा में रही। मॉल रोड से लाइब्रेरी पुलिस चौकी तक शराब के नशे में धुत एक युवती ने जमकर हंगामा किया। हालात ऐसे बने कि उसके साथ मौजूद युवकों को ही पुलिस से मदद मांगनी पड़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती का हंगामा काफी देर तक चलता रहा, जिससे मॉल रोड पर लोगों की भीड़ जुट गई। पर्यटन का आनंद लेने पहुंचे लोगों को भी इस घटनाक्रम के कारण असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।

पुलिस युवती को लाइब्रेरी पुलिस चौकी ले गई, लेकिन वहां भी काफी देर तक हंगामा जारी रहा। काफी समझाने-बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई और पुलिस ने युवती को सुरक्षित उसके घर भेज दिया।
Video: social media X
<nis:link nis:type=tag nis:id=mussoorie nis:value=mussoorie nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookviral nis:value=facebookviral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=instagram nis:value=instagram nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=foryouシ nis:value=foryouシ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhand nis:value=uttarakhand nis:enabled=true nis:link/>
चम्पावत - बिजली विभाग के कार्यालय में डीएम का छापा, अधिशासी अभियंता समेत 6 कर्मचारी मिले नदारद, डीएम ने तलब किया स्पष्टीकरण।

जनपद में सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सोमवार को यूपीसीएल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों, आरटीआई रजिस्टर, कार्यालय अभिलेखों, कर्मचारियों की उपस्थिति तथा कार्यालय व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान शाम 5 बजे से पूर्व अधिशासी अभियंता सहित छह कार्मिक कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इस गंभीर लापरवाही पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति कार्यालय से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की तथा एक शिकायतकर्ता से स्वयं दूरभाष पर वार्ता कर प्रकरण की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे नवंबर 2025 में 14 हजार रुपये तथा फरवरी 2026 में 6,075 रुपये का बिजली बिल प्राप्त हुआ, जिसका उसने भुगतान भी कर दिया। इसके बावजूद मार्च एवं अप्रैल माह का लगभग 88 हजार रुपये का अत्यधिक बिजली बिल जारी कर दिया गया। कई बार विभाग को अवगत कराने के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं किया गया।

शिकायतकर्ता से बातचीत के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रकरण में विभागीय लापरवाही स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा टालमटोल स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं संतोषजनक समाधान प्रत्येक अधिकारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीमांत क्षेत्र सौरई एवं तामली में बार-बार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने, बार-बार होने वाली विद्युत बाधाओं का स्थायी समाधान करने तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं प्राप्त हो सकें।
उत्तरप्रदेश के <nis:link nis:type=tag nis:id=हमीरपुर nis:value=हमीरपुर nis:enabled=true nis:link/> जिले में एक दरोगा ने यूपी पुलिस को किया शर्मसार ट्रक ड्राइवर के 20 हजार रुपये लेकर दरोगा <nis:link nis:type=tag nis:id=गिरीश_मिश्रा nis:value=गिरीश_मिश्रा nis:enabled=true nis:link/> हुआ था फरार, ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी का पीछा करते हुए <nis:link nis:type=tag nis:id=यमुना nis:value=यमुना nis:enabled=true nis:link/> पुल में पकड़ कर ऑन कैमरा उसके पास से 20 हजार रुपये की नगदी कराई बरामद..पुलिस वाले के ऊपर मारपीट भी हुई वीडियो हुआ वायरल..🤔

<nis:link nis:type=tag nis:id=up91 nis:value=up91 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/>
चमोली पुलिस ने बद्रीनाथ धाम के गर्भगृह में स्पाई कैमरे (जासूसी चश्मे) के जरिए अवैध रूप से वीडियो और फोटो रिकॉर्डिंग करने वाले मुंबई के एक यात्री को गिरफ्तार किया है।मंदिर की मर्यादा और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के मामले में चमोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की.

 यात्री के पास से स्पाई कैमरे वाला चश्मा बरामद कर लिया गया है और सुरक्षा के लिहाज से उसके सभी अवैध फोटो और वीडियो मौके पर ही डिलीट करवा दिए गए। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।
🚨 EXCLUSIVE | क्या ज़हर घोल रहा है कोई कैलाश नदी में? 🚨
सितारगंज के लक्ष्मी नगर (सिडकुल क्षेत्र) के पास बहने वाली कैलाश नदी में कथित रूप से औद्योगिक अपशिष्ट एवं दूषित पानी छोड़े जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। यदि यह सच है, तो यह केवल पर्यावरण नहीं, बल्कि हजारों लोगों के स्वास्थ्य, किसानों की फसलों, पशुधन और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर गंभीर खतरा है।
❓ आख़िर नदी में यह गंदा पानी कहाँ से आ रहा है?
❓ क्या पर्यावरणीय मानकों का पालन हो रहा है?
❓ क्या संबंधित विभाग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करेंगे?
हम जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और संबंधित विभागों से मांग करते हैं कि मामले की तत्काल जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जाए। यदि कोई भी दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
कैलाश नदी केवल पानी की धारा नहीं, बल्कि क्षेत्र की जीवनरेखा है। इसे प्रदूषित होने से बचाना हम सभी का कर्तव्य है।
📍 स्थान: लक्ष्मी नगर, सिडकुल, सितारगंज (जनपद उधम सिंह नगर)
<nis:link nis:type=tag nis:id=savekailashriver nis:value=SaveKailashRiver nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=stopwaterpollution nis:value=StopWaterPollution nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sitarganj nis:value=Sitarganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sidcul nis:value=SIDCUL nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=laxminagar nis:value=LaxmiNagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhand nis:value=Uttarakhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cleanriver nis:value=CleanRiver nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=environmentalprotection nis:value=EnvironmentalProtection nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhandlive24 nis:value=UttarakhandLive24 nis:enabled=true nis:link/>
एक डांट… और हमेशा के लिए बुझ गया घर का चिराग। मां की डांट से नाराज मोतीनगर के इस छात्र ने गौला में लगाई छलांग, दूसरे दिन मिला शव।
 
एक डांट… और हमेशा के लिए बुझ गया घर का चिराग।

मां की डांट से नाराज छात्र ने गौला में लगाई छलांग, दूसरे दिन मिला शव।

हल्द्वानी। जिस घर में रविवार तक बेटे की हंसी गूंजती थी, वहां सोमवार सुबह सिर्फ सिसकियां थीं। माता-पिता ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि पलभर की नाराजगी उनके इकलौते बेटे को उनसे हमेशा के लिए दूर कर देगी। गौला नदी से सोमवार सुबह 17 वर्षीय छात्र प्रियांशु बिष्ट का शव बरामद होने के बाद मोतीनगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

रविवार शाम सूचना मिली कि एक किशोर ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी है। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक नदी में तलाश जारी रही, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। सोमवार सुबह दोबारा शुरू हुए सर्च अभियान में किशोर का शव बरामद कर लिया गया।

मृतक की पहचान मोतीनगर, हाथीखाल निवासी 12वीं के छात्र प्रियांशु बिष्ट के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार प्रियांशु पढ़ाई करने वाला, शांत स्वभाव का और माता-पिता का सम्मान करने वाला बच्चा था। परिवार का इकलौता बेटा होने के कारण उससे अनेक उम्मीदें जुड़ी थीं। बताया जा रहा है कि मोबाइल गेम खेलने को लेकर मां ने उसे डांटा था। इसके बाद वह घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौट सका।

ग्राम प्रधान विपिन जोशी ने बताया कि प्रियांशु के पिता एक निजी कंपनी से सेवानिवृत्त हैं और परिवार में उसकी एक छोटी बहन है। बेटे के निधन से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। घर पहुंचने वाले हर व्यक्ति की आंखें नम थीं और हर जुबान पर यही सवाल था कि काश, यह एक पल का गुस्सा इतनी बड़ी त्रासदी में न बदलता।

यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि किशोरावस्था भावनात्मक रूप से बेहद संवेदनशील समय होता है। ऐसे समय में परिवार और बच्चों के बीच खुला संवाद, धैर्य और एक-दूसरे की भावनाओं को समझना बेहद जरूरी है। छोटी-सी नाराजगी या आवेश जीवनभर का दर्द बन सकता है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
कोटद्वार की पिंकी गुस्साईं ने लगाई CM धामी से गुहार, तुरंत धामी जी ने भेजी टीम, काम भी शुरू,DM का भी आया फ़ोन ☎️ 

नैनीताल की कल्पना रावत, घोल्डनी के मनोज बरियाल के बाद अब कोटद्वार की पिंकी की हुई सुनवाई 😱🔥

अब धामी सरकार ख़ुद जनता के द्वार 🚪 बस एक वीडियो सीएम धामी के नाम और अगले कुछ घंटे में अधिकारी आपके द्वार, ये चल रहा है उत्तराखंड में एक्शन मोड में चल रही धामी सरकार 🔥
कांवड़ मेले को लेकर दो राज्यों की पुलिस की इंटरस्टेट मीटिंग, भारी वाहनों और डीजे संचालन की रणनीति पर चर्चा

30 जुलाई से हरिद्वार कांवड़ मेले का आगाज होने वाला है, जिसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं.

हरिद्वार: आगामी कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार पुलिस की कसरत जारी है. रविवार को हरिद्वार और उत्तर प्रदेश की बिजनौर पुलिस की इंटरस्टेट मीटिंग हुई. जिसमें आगामी कांवड़ मेले के सकुशल संचालन में आपसी समन्वय को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ मेले के दौरा भारी वाहनों की एंट्री, डीजे संचालन, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में वायरलेस संचार के माध्यम से त्वरित समन्वय, प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट्स पर विस्तृत चर्चा की. इतना ही नहीं हाईवे और बॉर्डर का अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया.

दरअसल, इस बार कांवड़ मेले में चार करोड़ से अधिक कांवड़िए आने का अनुमान है. खासकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की पुलिस पर ही कांवड़ मेले की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है. इसलिए कांवड़ मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुचारू संचालन के उद्देश्य से रविवार को श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित पिनाका होटल में हरिद्वार पुलिस एवं जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई. बैठक में यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, अंतरराज्यीय समन्वय, बॉर्डर चेकिंग, भीड़ नियंत्रण, डीजे संचालन से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुपालन, कांवड़ यात्रियों की सुविधाओं एवं आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित सूचना आदान-प्रदान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.

हरिद्वार पुलिस कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है, अभी से ही तैयारियां की जा रही है. पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की पुलिस से समन्वय बनाकर कांवड़ मेले को इस बार भी सकुशल संपन्न कराया जाएगा.
-अभय सिंह, एसपी सिटी-

इसके उपरांत अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग एवं प्रमुख व्यवस्थाओं का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में एसपी ट्रैफिक हरिद्वार निशा यादव, एसपी सिटी हरिद्वार अभय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बिजनौर गौतम राय, सीओ सिटी हरिद्वार शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ नजीबाबाद आकांक्षा गौतम, सीओ ट्रैफिक हरिद्वार भूपेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा समेत हरिद्वार एवं बिजनौर पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. दोनों जनपदों के अधिकारियों ने संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा भी की. बैठक के समापन पर हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपद बिजनौर से आए अधिकारियों का गंगाजल भेंट कर विदाई की गई.
घरेलू विवाद में नशे के आदी बेटे ने मां को मारी गोली, अनुसंधान में लड़ रही जिंदगी की जंग

ऋषिकेश। ऋषिकेश में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई। आईडीपीएल चौकी क्षेत्र की विस्थापित कॉलोनी में एक युवक ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी ही मां को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, आरोपी बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, विस्थापित कॉलोनी गली नंबर-3 निवासी उषा देवी और उनके बेटे सुमित गौड़ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक रूप ले गई और आरोप है कि गुस्से में सुमित ने अपनी मां पर गोली चला दी। गोली लगते ही उषा देवी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मंजर देखकर लोगों के होश उड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी बेटा ही घायल मां को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश लेकर पहुंचा। इसी बीच किसी स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही आईडीपीएल चौकी प्रभारी विवेक राठी पुलिस टीम के साथ पहले घटनास्थल पर पहुंचे, जहां खून के निशान और अन्य साक्ष्य मिले। इसके बाद पुलिस टीम एम्स पहुंची और घायल महिला की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

चौकी प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में विवाद के कारणों का पता नहीं चल सका है। महिला को गोली शरीर के किस हिस्से में लगी, इसकी पुष्टि चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद होगी। साथ ही जिस हथियार से फायरिंग की गई, वह लाइसेंसी था या अवैध, इसकी भी जांच की जा रही है।

प्रथम दृष्टया पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी युवक नशे का आदी है और आशंका है कि उसने नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

उधर, एम्स ऋषिकेश में उषा देवी का इलाज जारी है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े हर पहलू की पड़ताल में जुटी है। मां पर बेटे द्वारा गोली चलाने की इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और स्थानीय लोगों में भय व आक्रोश का माहौल है।
सात गांवों की जीवनरेखा बनी बदहाल, ग्रामीणों ने गड्ढों का पूजन कर जताया विरोध

उत्तरकाशी के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों का बुरा हाल है. जिस कारण लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

उत्तरकाशी: प्रखंड मोरी के गैंचवान, देवरा, गुराड़ी, पेंसर, हलटाड़ी, दंणगाण और पोखरी गांव के ग्रामीणों ने वर्षों से जर्जर पड़े मोटर मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर बीते दिन अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने सारथी नामे तोक में सड़क पर बने गहरे गड्ढों का विधिवत पूजन कर सरकार और प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की तथा शीघ्र सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई.

ग्रामीणों का कहना है कि यह मोटर मार्ग सात गांवों की जीवनरेखा है. क्षेत्र के हजारों लोगों का दैनिक आवागमन इसी सड़क से होता है. इसके अलावा सेब, राजमा और अन्य बागवानी एवं कृषि उत्पाद भी इसी मार्ग से देश की विभिन्न फल एवं कृषि मंडियों तक पहुंचाए जाते हैं. बावजूद इसके वर्षों से सड़क की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. पूरी सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में सेब सीजन शुरू होने वाला है.

आगामी दिनों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में सेब से लदे वाहन इसी मार्ग से गुजरेंगे. खराब सड़क के कारण वाहनों के फंसने, खराब होने और दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है. लगातार झटकों के कारण सेब की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिससे मंडियों में उत्पाद का उचित मूल्य नहीं मिल पाता और बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है.

संबंधित मोटर मार्ग की खराब स्थिति की जानकारी विभाग को है. सड़क के मरम्मत कार्य के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है. सेब सीजन और स्थानीय लोगों की आवाजाही को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके.
-योगेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई-

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों, संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की जा चुकी है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिले. लंबे समय तक समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों को सांकेतिक विरोध के रूप में गड्ढा पूजन का सहारा लेना पड़ा, ताकि शासन-प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित हो सके. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कराया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी. विरोध प्रदर्शन में दीपक डिमरी, कैलाश डिमरी, राजेंद्र नौटियाल, अनिल रांगड़, अरुण नौटियाल, उपेंद्र सिंह रांगड़, राजेंद्र पंवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
पेट्रोल लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे भुपेंद्र कोरंगा 

बागेश्वर शामा क्षेत्र में शराब की दुकान पर ओवररेटिंग, नाबालिगों को शराब बेचने तथा शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज जिला पंचायत सदस्य विजया कोरंगा और भूपेंद्र कोरंगा सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान भूपेंद्र कोरंगा अपने साथ पेट्रोल भी लेकर पहुंचे, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल और LIU टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए पेट्रोल अपने कब्जे में ले लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद आबकारी अधिकारी से वार्ता कराई गई। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=उत्तराखंड nis:value=उत्तराखंड nis:enabled=true nis:link/> संदिग्ध परिस्थितियों में पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत, पुलिस जांच में जुटी

कीर्तिनगर। टिहरी गढ़वाल जिले के कीर्तिनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बागवान स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक बागवान स्थित पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। देर रात की घटना में वह पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों में पहले पंप से बाहर जाता हुआ दिखाई दिया। कुछ देर बाद वह दोबारा पेट्रोल पंप की ओर लौटा, लेकिन लौटने के बाद उसे अचानक खून की उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कीर्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि युवक की गतिविधियों और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं - दुर्घटना, बीमारी अथवा अन्य संभावित कारणों - को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
🚨 मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड का मानवीय चेहरा: 
गहरी खाई में गिरे झारखंड के युवक को सकुशल रेस्क्यू कर दी नई जिंदगी

डीएसबी परिसर के पास गहरी खाई में गिरे झारखंड निवासी एक युवक को मल्लीताल पुलिस एवं फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने साहस, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सकुशल रेस्क्यू कर नई जिंदगी दी।

पुलिस और फायर टीम ने अंधेरे, दुर्गम रास्तों और गहरी खाई जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए रस्सियों व रेस्क्यू उपकरणों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू के तुरंत बाद युवक को अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति अब सुरक्षित है। उपचार के उपरांत पुलिस ने युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Uttarakhand Police 
Kumaun Range Uttarakhand Police <nis:link nis:type=tag nis:id=nainitalpolice nis:value=NainitalPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mallitalpolice nis:value=MallitalPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fireservice nis:value=FireService nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rescueoperation nis:value=RescueOperation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=humanityfirst nis:value=HumanityFirst nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=emergencyresponse nis:value=EmergencyResponse nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policewithhumanity nis:value=PoliceWithHumanity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=serveandprotect nis:value=ServeAndProtect nis:enabled=true nis:link/>