जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देश पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सीतामढ़ी अंतर्गत निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित रूप से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के सभी वार्डों तथा पंचायतों में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से संबंधित विद्युत अभियंताओं द्वारा लोगों को योजना के लाभ, पात्रता, ऋण सुविधा, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को योजना से जोड़कर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना और बिजली खर्च में राहत सुनिश्चित करना है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Energy Department, Bihar Bihar State Power Holding Company Limited