झाकड़ी में किराए के कमरे से 8.5 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर/झाकड़ी: शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झाकड़ी बाजार में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराए के कमरे से 8.5 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज शर्मा (30) पुत्र स्व. अजय शर्मा, निवासी झाकड़ी, तहसील रामपुर और आशीष (39) पुत्र स्व. करम सिंह, निवासी तकलेच, जिला शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस थाना झाकड़ी में अभियोग संख्या 62/2026 के तहत धारा 21 और 29 ND&PS Act में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।
न्यूज टुडे हिमाचल
#ShimlaPolice #Jhakhri #Chitta #Heroin #NDPSAct #DrugFreeHimachal #CrimeNews #ShimlaNews #HimachalPradesh