75 दिन बाद भी नियुक्ति का इंतजार, TGT Arts के 414 चयनित अभ्यर्थियों में रोष
शिमला। TGT Arts पोस्ट कोड 25001 के 414 चयनित अभ्यर्थी 75 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी नियुक्ति आदेश का इंतजार कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि जहां CBSE शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर नियुक्ति दी जा रही है, वहीं TGT Arts चयनित अभ्यर्थियों की प्रक्रिया में लगातार देरी हो रही है।
अभ्यर्थियों ने सरकार से सवाल किया है कि नियुक्ति में इतनी देरी क्यों हो रही है, जबकि प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त हैं। उन्होंने जल्द नियुक्ति आदेश जारी कर लंबे इंतजार को खत्म करने की मांग की है।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो