चौपाल के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, 27 करोड़ की राशि स्वीकृत करने पर जताया आभार
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो | शिमला
चौपाल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। आज HIMFED के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर महेश सिंह ठाकुर ‘मैडी’ के नेतृत्व में चौपाल विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में चौपाल क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उप-प्रधान और बीडीसी सदस्य शामिल रहे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लिए 27 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष चौपाल क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न विकास आवश्यकताओं को भी रखा और सड़क, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य विकास योजनाओं के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चौपाल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा क्षेत्र की लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो, शिमला