
सीआईए स्टाफ होडल की कार्रवाई: अवैध देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी धरा।
Aonenews अरविन्द बक्शी
जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी संलिप्त को बख्शा नहीं जाएगा-दीप्ति गर्ग, एसपी पलवल।
पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ होडल की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।आरोपी की पहचान दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र उमरमोहम्मद, निवासी आली मेव जिला पलवल के रूप में हुई है।
सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी P SI अमित कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10.09.2026 को सीआईए स्टाफ होडल के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ गश्त व तलाश वांछित अपराधियों के संबंध में थाना होडल क्षेत्र में मौजूद थे। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी दिलशाद उर्फ दिल्ला उपरोक्त अवैध हथियार के साथ पुनहाना रोड डाडका मोड़ के पास खड़ा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और आरोपी को घेरकर काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर एक अवैध देसी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने नियमानुसार हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना होडल में आर्म्स एक्ट धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को बरामद हथियार के स्त्रोत बार गहन पूछताछ उपरांत माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी संलिप्त को बख्शा नहीं जाएगा।