#मध्यप्रदेश विधानसभा के 12वें सत्र यानी शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सदन की कार्यवाही 7 दिसंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान कुल 5 दिनों तक सदन में कामकाज होगा और इस अवधि में कोई अवकाश नहीं रखा गया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल से औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद प्रशासनिक तैयारियों को तेज कर दिया गया है।
सत्र के दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, विधेयकों और जनहित के विषयों पर चर्चा की संभावना है। विधानसभा सचिवालय ने सत्र के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पांच दिवसीय इस सत्र में विपक्ष की ओर से सरकार को घेरने के लिए विभिन्न विषयों पर सवाल उठाए जा सकते हैं, जबकि सरकार की ओर से राज्य के विकास से जुड़े एजेंडे को प्राथमिकता के साथ पेश किया जाएगा।
#breakingnewswala #BhopalNews #भोपालNews #MPAssembly #WinterSession #MadhyaPradesh #Politics #BNWTV