
Aonenews अरविन्द बक्शी
सीआईए स्टाफ पलवल की दोहरी कार्रवाई: अवैध देशी कट्टे सहित युवक काबू, हथियार सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार; दोनों भेजे जेल।
पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में अवैध हथियारों की धरपकड़ व अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ पलवल ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने अवैध देशी कट्टा रखने वाले युवक के साथ-साथ उसे हथियार बेचने (सप्लाई करने) वाले आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों की पहचान ध्रुव तथा अजय पलवल (हथियार बेचने वाला) के रूप में हुई है।
सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार से प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 नवंबर 2026 को सीआईए स्टाफ पलवल के मुख्य सिपाही छोटू राम अपनी टीम के साथ देवीलाल पार्क कैम्प क्षेत्र में गश्त पर तैनात थे। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ध्रुव नामक युवक अवैध हथियार लेकर गंदा नाला के पास सरकारी नर्सरी के समीप खड़ा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम ने भागने का प्रयास कर रहे युवक ध्रुव को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। हथियार का कोई वैध लाइसेंस या परमिट न होने पर थाना कैम्प पलवल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी ध्रुव को गिरफ्तार किया गया।
मामले की आगामी तफ्तीश सीआईए स्टाफ के मुख्य सिपाही नवीन द्वारा अमल में लाई गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ध्रुव ने खुलासा किया कि उसने यह अवैध देशी कट्टा अजय पुत्र गजराज निवासी शमशाबाद से खरीदा था। इस खुलासे पर सीआईए टीम ने तत्परता दिखाते हुए अवैध हथियार बेचने वाले आरोपी अजय को भी दिनांक 07 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार दोनों आरोपियों (हथियार रखने वाले व बेचने वाले) को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।